RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

दक्षिणी नौसेना कमान में विश्व पर्यावरण दिवस

RKTV NEWS/06 जून।दक्षिणी नौसेना कमान ने 5 जून 2023 को ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ विषय के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया और इस दौरान अपशिष्ट पृथक्करण, प्लास्टिक अपशिष्ट हटाने, वनीकरण और सदाबहार वनों के पुनर्जीवन को अपना फोकस क्षेत्र बनाया।
समुद्र तटों को साफ रखने के वैश्विक अभियान के अनुरूप लगभग 3000 नौसेना कर्मियों, रक्षा कर्मियों और दक्षिणी नौसेना कमान के परिवारों ने महात्मा गांधी बीच, फोर्ट कोच्चि बीच, पुथुवाइप बीच, पुथेनथोड बीच वाईपिन बीच, चेरई बीच, मरीन ड्राइव, क्वीन्स वॉकवे के समुद्र तटों, बंदरगाहों, तटीय क्षेत्रों एवं कोच्चि शहर में बोलगट्टी और सीओपीटी वॉकवे में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान लगभग 4700 किलोग्राम प्लास्टिक और गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा एकत्र किया गया । इसके अलावा वेंदुरुथी चैनल के 2 किलोमीटर के हिस्से को भी साफ किया गया, जबकि चैनल के किनारों पर लगभग 1 लाख वर्ग मीटर सदाबहार वन को बहाल किया गया।
दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल एमए हम्पीहोली, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम ने नौसेना पत्नी कल्याण संघ (दक्षिणी क्षेत्र) की अध्यक्ष श्रीमती मधुमती हम्पीहोली के साथ फोर्ट कोच्चि बीच पर एसएनसी परिवार समेत इस सफाई अभियान में भाग लिया। समुद्र तट सफाई अभियान में हाल ही में शामिल हुए अग्निवीरों, एनसीसी कैडेटों, स्कूली बच्चों और आईसीआईसीआई फाउंडेशन के परिवारों द्वारा उत्साहजनक भागीदारी देखी गई। माननीय महापौर एडवोकेट एम अनिल कुमार, कोच्चि नगर निगम ने भी अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। समुद्र तट पर मौजूद मीडिया टीम से बात करते हुए सी-इन-सी साउथ ने भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता और पर्यावरण संरक्षण, हरित पहल और ऊर्जा कुशल परंपराओं के प्रति निरंतर प्रयासों की पुष्टि की। उन्होंने मई-जून 2023 में पर्यावरण अनुकूल महीने के हिस्से के अंतर्गत की गई विभिन्न पहलों और कोच्चि शहर में पुनीत सागर अभियान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से टिकाऊ और स्वस्थ भविष्य के लिए मिशन लाइफ-लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट दृष्टिकोण को अपनाने का आग्रह किया।
पर्यावरण दिवस के दौरान कोच्चि में विभिन्न नौसेना इकाइयों के प्रतिभागियों द्वारा 1600 से अधिक पौधे लगाए गए। इसके अलावा, सामुदायिक जागरूकता/सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम, पेंटिंग और ‘बेस्ट-ऑफ-वेस्ट’ प्रतियोगिताएं, व्याख्यान, कार्यशालाएं/सेमिनार आदि भी आयोजन के विषय और मिशन लाइफ के इर्द गिर्द केंद्रित थे। जामनगर, लोनावला, चिल्का, कोयम्बटूर, गोवा, एझिमाला और मलाड (मुंबई) में स्थित अन्य बाहरी नौसैनिक इकाइयों ने भी पर्यावरण संरक्षण और सफाई में प्रभावशाली प्रयास करते हुए इसी तरह के कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया।
दक्षिणी नौसेना कमान में नेवी चिल्ड्रेन स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने भी विशेष असेंबली, शिक्षाप्रद स्किट, पर्यावरण क्विज़, सेमिनार, स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के आयोजन के ज़रिए इस कार्यक्रम में सक्रियता से भाग लिया।

Related posts

किसान सलाहकारों ने जनसेवक में समायोजन हेतु दिया धरना।

rktvnews

गढ़वा:जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीपीएससी 2019 व 2020 के चयनित अभ्यर्थियों को 25 जनवरी को देंगे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए की गंगा घाट की सफाई।

rktvnews

संसदीय विद्यापीठ में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित।

rktvnews

आहत धार्मिक भावनाओं की बात करने का असली हकदार कौन है?

rktvnews

Leave a Comment