RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:अवकाश कुमार बने पटना के एसएसपी।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 30 दिसम्बर। 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अवकाश कुमार को पटना का एसएसपी बनाया गया है। अवकाश कुमार को पुलिस अधीक्षक (सी), अपराध अनुसंधान विभाग, पटना से स्थानांतरित कर वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा आनंद कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, डॉ इनामुल हक मेंगनू को पुलिस अधीक्षक, अरवल, उपेंद्र नाथ वर्मा को पुलिस अधीक्षक, बांका, योगेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, दया शंकर को पुलिस अधीक्षक (ए), विशेष शाखा, हरिमोहन शुक्ला को पुलिस अधीक्षक, कैमूर, हृदय कांत को वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर, सुशील कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर, ललित मोहन शर्मा को पुलिस अधीक्षक, वैशाली, विश्वजीत दयाल को नगर पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर, प्रेरणा कुमार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया, अमित रंजन को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी, आलोक को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दरभंगा, मदन कुमार आनंद को पुलिस अधीक्षक, जमुई, शुभांक मिश्रा को नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर, के रामदास को नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना, विक्रम सिहाग को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना, अंजनी कुमार को पुलिस अधीक्षक, अररिया, रामानंद कुमार कौशल को नगर पुलिस अधीक्षक, गया बनाया गया है।

Related posts

भोजपुर : ओम नमः शिवाय व हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

नारनौल:जनवरी में लगेंगे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने की वीसी।

rktvnews

बागपत:MSME नीति-2022 के तहत मिले पूंजीगत अनुदान के लाभ से बागपत में प्रदूषणमुक्त तरीके से बन रही ईंटें।

rktvnews

आरा नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष बनी डॉ. अर्चना सिंह!कोर कमेटी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने चयन पत्र व बुके देकर किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:जैन मुनि के आरा आगमन पर श्री दिगंबर जैन मुनिसंघ के तत्वावधान में की गई अगवानी।

rktvnews

जीविका दीदियों संग एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment