RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : ओम नमः शिवाय व हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 अगस्त। सावन महीने की तीसरी सोमवारी के अवसर पर हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय। इस अवसर पर शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार देखी गई। जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमङ पड़ी। स्त्री, पुरुष, युवक, युवती समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया और फूल, माला, फल, चंदन, अबीर, गुलाल, अबरख, बेलपत्र, शम्मी पत्र, भांग, धतूरा आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। अनेकों श्रद्धालुओं खासकर महिलाओं ने इस अवसर पर व्रत रखा और फलाहार किया। शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सीरीज बल्ब और तरह-तरह के आकर्षण लाइटिंग से मंदिरों की सुंदरता में चार चांद लग गए। शिवालयों में लाउडस्पीकर पर बज रहे भोले बाबा के गीतों पर लोग झूमते और थिरकते नजर आये। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कुंङवा शिव स्थित बाबा कुंडेश्वरनाथ मंदिर, भीमपट्टी स्थित सिद्धिनाथ मंदिर और ब्रह्मपुर स्थित बाबा बरमेश्वरनाथ मंदिर मे जलाभिषेक एवं पूजा पाठ किया। शिवालयों में पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा। अनेकों लोगों ने मंदिरों और घरों में रुद्राभिषेक करवाया। ओम नमः शिवाय और वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ माहौल।

Related posts

ग्वालियर:अवैध रूप से कृत्रिम रेत बनाने में संलग्न एलएनटी मशीन व तीन डम्पर जब्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में वन क्षेत्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

संसद टीवी की तरह राजस्थान विधानसभा का भी बनेगा टीवी चैनल: विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

कांग्रेस की पूर्व विधायक पारुल साहू ने भाजपा की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

भोपाल:प्रदेश की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएगी 25-25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment