RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ढकवाए 746 खुले बोरवेल और कुंए।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)30 दिसम्बर। खुले बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बेहद संवेदनशील हैं। राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालन में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं ऐसे हादसों को रोकने के लिए जयपुर जिला प्रशासन ने मुहिम के तहत विगत दो दिनों में कुल 746 खुले बोरवेल एवं कुंए ढकवाए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री मुकेश कुमार मूंड ने बताया कि अभियान के तहत जयपुर तहसील में 13,‌ आमेर तहसील में 30, कालवाड़ तहसील में 33, तूंगा तहसील में 69, जमवारामगढ़ तहसील में 24, माधोराजपुरा तहसील में 26, बस्सी तहसील में 30, चाकसू तहसील में 63, आंधी तहसील में 30, किशनगढ़- रेनवाल तहसील में 36 खुले बोरवेल एवं कुंए लोहे की प्लेट एवं जालियों से ढकवाए गए हैं।
कोटखावदा तहसील में 11, सांभर तहसील में 68, जोबनेर तहसील में 16, रामपुरा डाबड़ी तहसील में 17, सांगानेर तहसील में 22, शाहपुरा तहसील में 82, चौमूं तहसील में 20, जालसू तहसील में 30, दूदू तहसील में 58, फागी तहसील में 27 और मोजमाबाद तहसील में 41 खुले बोरवेल एवं कुंए कवर करवाए गए।
वहीं, राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को 328 तो वहीं 418 खुले बोरवेल एवं कुंए कवर करवाए।

Related posts

भोजपुर : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के बाढ प्रभावित क्षेत्र के 71 विद्यालयों को किया गया बंद।

rktvnews

चतरा:आकांक्षी जिला/प्रखण्ड कार्यक्रम की समीक्षा, उपायुक्त ने एक सप्ताह में शत-प्रतिशत डेटा अपडेट के दिए निर्देश।

rktvnews

भागवत की शताब्दी कथा : खतरा, खतरा, खतरा!!!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ में अग्रणी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत की।

rktvnews

बाबू जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में भोजपुरी गायिकी पर थिरकती रही उंगलियां राज्यपाल की।

rktvnews

Leave a Comment