RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:जैन मुनि के आरा आगमन पर श्री दिगंबर जैन मुनिसंघ के तत्वावधान में की गई अगवानी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई। सोमवार को चर्याशिरोमणी आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 सुप्रभ सागर जी महाराज एवं श्री प्रणत सागर जी महाराज का धर्मनगरी आरा आगमन पर भव्य अगवानी श्री दिगंबर जैन मुनिसंघ के तत्वावधान में सकल दिगंबर जैन समाज आरा द्वारा किया गया।
मुनिसंघ के सचिव अजय कुमार जैन ने बताया की मुनिसंघ शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा के पश्चात राजगीर, पावापुरी, कुंडलपुर, पटना होते हुए धर्मनगरी आरा पहुंचे है। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया की प्रातः समय में मुनिसंघ दिगंबर जैन मंदिर धनुपुरा पहुंचने पर जैन समाज के मुनिभक्तों के अगवानी की गई। धनुपुरा स्थित दिगंबर जैन मंदिर से भक्तगण गाजे-बाजे के साथ मुनिसंघ का नगर प्रवेश कराया। नगर प्रवेश पर भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर उपसमिति द्वारा मुनिसंघ का भव्य अगवानी किया गया। वहां संयोजक मनोज कुमार जैन एवं अन्य के द्वारा पाद प्रक्षालन, पुष्पवृष्टि एवं मंगल आरती किया गया। मुनिसंघ जल मंदिर पहूंचकर भगवान महावीर स्वामी का दर्शन किए तथा अभिषेक, पूजन सम्पन्न कराए। तत्पश्चात मुनिसंघ श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर पहुंचे वहां भक्तों द्वारा पाद प्रक्षालन किया गया। चंद्रप्रभु मंदिर में मुनिसंघ के पहुंचने पर धर्मसभा आयोजित हुआ जिसमें मुनिश्री ने अपने प्रवचन में जैन दर्शन की महत्ता पर विस्तार से भक्तों को बताए। मुनिसंघ की अगवानी में जैन समाज के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन, सचिव डॉ आदित्य विजय जैन,निलेश कुमार जैन, रौशन जैन, नीरज किशोर जैन, शशांक जैन, डॉ श्वेता जैन, अजय प्रकाश जैन, विनिता जैन, सोनी जैन, उषा जैन, राजेश जैन, साहू जैन, ओंकार अग्रवाल के साथ सैकड़ो की संख्या में गुरुभक्त मौजूद थे।

Related posts

गिरिडीह :निर्वाचन कार्यों के बेहतर प्रशासनिक समन्वय, पारदर्शिता, समयबद्ध निष्पादन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी हुए सम्मानित।

rktvnews

खैरागढ़:नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन ‘डॉल्स हाउस’, ‘असमंजस बाबू’ और ‘वो फिर आएगी’ नाटक की हुई सशक्त प्रस्तुति।

rktvnews

NETFLIX के सीईओ टेड सारंडोस ने मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर के साथ किया लंच।

rktvnews

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर संगोष्ठी एवं काव्य संध्या आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:पुरे विश्व की सभी समस्याओं का उत्तर वेद में हैं:आचार्य धर्मेंद्र तिवारी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की चैंपियन टीम से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment