RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 7वें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ किया।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)29 दिसंबर।राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शनिवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 7वें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ में देश भर के नामी ज्योतिषाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं।
राज्यपाल ने देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे ज्योतिष विद्वानों का देवभूमि में स्वागत करते हुए सुंदर आयोजन के लिए आयोजकों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में ज्योतिष शास्त्र की लम्बी परंपरा और गौरवशाली इतिहास रहा है। उत्तराखण्ड की धरती से भारत में ज्योतिष के प्रचार-प्रसार के लिए यह ज्योतिष महाकुंभ अनूठा कार्य है। उन्होंने कहा कि वेदों में पूरे ब्रह्माण्ड का रहस्य समाया है और उस रहस्य को जानने के लिए ज्योतिष शास्त्र को जानना बहुत जरूरी है। एक प्रकार से ज्योतिष शास्त्र ब्रह्मांड को समझने का रोड मैप है। ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा नेत्र है जो भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों काल में देख सकता है। यह शास्त्र भौतिक, आध्यात्मिक और दैविक विचारों का समन्वय है राज्यपाल ने कहा कि ज्योतिष शास्त्र एक वैदिक विज्ञान है, जिसे सही तरीके से समझने और विकसित करने की आवश्यकता है। हमें पारंपरिक भारतीय ज्ञान को, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर देखना होगा। भारत की प्राचीन परंपराओं को पुनर्जीवित करने पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन ज्योतिष विद्या को सहेजकर रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मैं सभी विद्वतजनों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। ज्योतिष ज्ञान के अध्ययन को प्रोत्साहित करने और ज्योतिष के प्रचार-प्रसार के लिए इस प्रकार के आयोजन वास्तव में सराहनीय हैं।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आगाज।

rktvnews

मध्यप्रदेश: कालाबाजारी करने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बड़ौरा उर्दू प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए ग्रामिणों का अवज्ञया आंदोलन जारी:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

दरभंगा:जीविका कौशल रथ को डी.पी.एम डॉ.ऋचा गार्गी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

बक्सर:सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं अभ्यर्थियों के साथ बैठक।

rktvnews

दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोब्ल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई दिल्ली स्थित होटल ताजमहल में कर्टेन रेजर कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment