RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशोर कुणाल के निधन पर जताया शोक।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )29 दिसम्बर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व आई०पी०एस० अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० आचार्य किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। स्व० किशोर कुणाल विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से भी जुड़े रहे। स्व० आचार्य किशोर कुणाल जी ने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव के पद पर रहते हुये विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया। उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पद पर रहते हुये अपने कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित किया। अनके निधन से प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

एक्सिस बैंक ने मास्टरकार्ड के साथ मिलकर एनएफसी साउंडबॉक्स लॉन्च किया।

rktvnews

झारखंड:बेटियों को मिलने वाला सोने का सिक्का आलमगीर आलम खा गया : हिमंता बिस्वा सरमा

rktvnews

प्रधानमंत्री के कुआला-लंपुर पहुंचने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत।

rktvnews

जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस) के सुगम संचालन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

एमएसएमई का लाभ उठाने के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए पशुधन क्षेत्र के लिए अब तक की पहली ‘ऋण गारंटी स्कीम’ लॉन्च की गई।

rktvnews

Leave a Comment