RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का किया गया अंतिम संस्कार।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 28 दिसंबर। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया।अंत्येष्टि पूर्व उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास से कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय लाया गया जहां कांग्रेस के वरीय नेताओं सहित अन्य पार्टी के लोगो ने उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।जिसके बाद अंत्येष्टि हेतु उनके पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट लाया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री के अंत्येष्टि के दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह ,केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,कांग्रेस अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे,पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी,लोक सभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी,प्रियंका गांधी सहित तमाम गणमान्य नेताओं ने उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम संस्कार के दौरान भूटान नरेश ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

भोजपुर:बी.एस.डीएवी. में धूम-धाम से मना स्वाधीनता दिवस।

rktvnews

उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की।

rktvnews

निर्जला एकादशी पर राजेश तलवार ने किया शरबत का वितरण।

rktvnews

भोजपुर:जवान का शव आते ही माहौल हुआ गमगीन! बेंगलुरू से शाहपुर के सरना पहुँचा शव।

rktvnews

उज्जैन:माधव कालेज का प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 अप्रैल 25

rktvnews

Leave a Comment