RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की।

चतरा/झारखंड 11 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट समेत अन्य से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गई।
जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा के क्रम में बैठक में सर्वप्रथम जिले में खनिजों के अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर पूर्व कि बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रगति प्रतिवेदन की बारी बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा किसी भी परिस्थिति में जिले में अवैध खनन परिवहन व भंडारण ना हो इसके लिए जिला खनन टास्क फोर्स, अनुमंडल स्तरीय खनन टास्क फोर्स, अंचल स्तरीय टास्क फोर्स सक्रिय मोड में रहकर जिले में 24×7 औचक जांच अभियान चलाएं। अगर कोई भी अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण करते पकड़ा जाता है तो वाहन, वाहन चालक एवं संलिप्त लोगों पर अविलंब नियमानुसार कार्रवाई करें। आगे उन्होंने उपस्थित सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधि को कहा परियोजना से चलने वाली कोयला लोड वाहन में वाहन चालक के पास ट्रांसपोर्टिंग चलान रहे यह सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास चतरा द्वारा जानकारी दी गई कि पूर्व में सी०सी०एल० चतरा को निदेशित किया गया था कि सभी कॉटाघरो का नियमित सत्यापन कराएंगे जिसका नियमित अनुपालन कराया जा रहा है। अपर समाहर्त्ता ने कहा परियोजनाओं में चलने वाले वाहन में (भी टी डी) vechicle Traking device सिस्टम लगाते हुए वाहन की पूर्ण सूची खनन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

*जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक*

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में अपर समाहर्त्ता ने पूर्व की बैठक में दिए गये निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं में चलने वाले वाहनों में स्पीड लिमिट मशीन लगाने का निर्देश दिया था जिसे लेकर संबंधित द्वारा जानकारी दिया गया की कार्यवाही की जा रही है । उन्होंने कहा चतरा प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी बाजार क्षेत्र में सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले लापरवाह वाहन चालक एवं वाहन मालिक के ऊपर कार्रवाई करें। निरंतर ऐसा देखा जा रहा है कि सड़क पर लोग वाहन खड़ा कर देते है जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
जिला परिवहन पदाधिकारी इंदर कुमार ने जानकारी दिया कि Good samitaran policy योजना के तहत वैसे व्यक्ति जो सड़क दुर्घटना स्थल से घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाते है। उन्हें इस नेक कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। इसे लेकर अपर समाहर्त्ता ने सभी थाना प्रभारी सभी अंचल अधिकारी एवं सिविल सर्जन चतरा को चिन्हित कर योग्य लाभुकों को नियमानुसार लाभान्वित करने का निर्देश दिया। साथ ही नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम समीप बने वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। चतरा जोरी मार्ग और जोरी हंटरगंज मार्ग में चल रहे कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली गई।
उन्होंने कहा वैसे मार्ग जहां रोड पर पेड़ है और आए दिन उस स्थल पर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। वैसे स्थलों को चिन्हित करते हुए सभी संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई करें।

*आपदा प्रबंधन*

आपदा प्रबंधन अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा एवं कोविड-19 से संबंधित लंबित प्रस्ताव कि विवरणी की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

*मेगा प्रोजेक्ट*

बैठक में सभी मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा जिले में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट को लेकर अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा भूमि अधिग्रहण के पश्चात रैयतों को मुआवजा भुगतान, वन विभाग से जुड़े मामले/ एन०ओ०सी/एफ आर ए/रैयती मान्यता, अवार्ड, जीएम लैंड समेत अन्य मामलों की जानकारी लेते हुए अपर समाहर्त्ता ने संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से मामलों की समीक्षा कर जल्द उन मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया। जिससे कि रैयतों को ससमय भुगतान हो सके एवं जिले में सभी प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। वहीं सभी निर्माणाधीन कार्यों में उन्होंने निर्देशित करते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिया जिससे संचालित सभी कार्य को ससमय पूर्ण कराया जा सके। समीक्षा के दौरान कुछ मामलों में रैयतों से बात कर मुआवजा समेत अन्य प्रक्रिया पूर्ण करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में अपर समाहर्त्ता ने जमीन मुआवजा राशि एवं अब तक किए गए भुगतान की पूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक लिया। गहन समीक्षा उपरांत सभी संबंधित अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं का ससमय समाधान करने को कहा। जिससे कि प्रोजेक्ट का संचालन सरलता पूर्वक हो सके।
बैठक में मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना,
अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, खनन पदाधिकारी गोपाल दास,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम, समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, संबंधित अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, संबंधित परियोजनाओं के प्रबंधक समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:राज्य में 19 अप्रैल 2024 से 1 जून 2024 तक लगा एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध।

rktvnews

मुजफ्फरपुर : डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण सड़कों एवं पुल-पुलिया के निर्माण तथा मरम्मति कार्य का ससमय एवं गुणवतापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक।

rktvnews

राजस्थान ब्रजभाषा काव्य महागोष्ठी का आयोजन ब्रजभाषा के वरिष्ठ साहित्यकारों की ‘परिचौ पोथी’ का हुआ विमोचन।

rktvnews

महाकुंभ पर खड़गे का बयान सनातनियों की भावनाओं पर कुठाराघात है : संजय सेठ

rktvnews

भोजपुर:शहीद हरेराम कुंवर के अंत्येष्टि मे पहुंच बड़हरा विधायक ने अर्पित की श्रद्धांजलि,परिवार को दी सांत्वना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रकाश उत्सव पर गुरु गोबिंद सिंह को किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment