
RKTV NEWS/नई दिल्ली 28 दिसंबर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर मॉरिशस ने भी शोक मनाते हुए आज अपने देश में सभी सरकारी भवनों पर मॉरिशस के झंडे को आधा झुकाया है जो सूर्यास्त तक झुका रहेगा साथ ही मॉरिशस के निजी क्षेत्रों से भी वहां की सरकार ने आधे झंडे को झुकाने की अपील की है। उक्त जानकारी भारती राष्ट्रीय कांग्रेस के सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई मॉरिशस गणराज्य द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त की गई है।
