RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

भोजपुर: रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में 13 कंपनियों द्वारा 70 लोगों का हुआ चयन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 दिसंबर।दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत 27 दिसंबर को भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के प्रखंड परिसर मैदान में जीविका के द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया l बेरोजगार ग्रामीण युवक एवं युवतियो को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ये मेला का आयोजन किया गया | इस रोजगार मेले में ग्रामीण युवक एवं युवतियों को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ | इस रोजगार मेला मे सेकड़ौ बेरोजगार युवक एवं युवतियो को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों ने अपना स्टॉल लगाया गया। बेरोजगार युवक एवं युवतियो को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 कंपनियों ने भाग लिया।स्टॉल लगाने वाली कंपनियों में सिंधुजा माइक्रोक्रेडिट, उत्कर्ष बैंक, आमधनी, नव भारत फर्टिलाइजर, EFOS, रस्तोगी education, LnJ, होप केयर सर्विस भारत प्राइवेट लि०, G4S सिक्योरिटी , वेल्स्पुन ग्रुप , अरविन्द लि० ,आर.एस.ई.टी.आई कोईलवर है | उक्त कंपनियों के द्वारा 1173 युवक और युवतियों का साक्षात्कार किया गया | उसके बाद युवक और युवतियों का योग्यता एवं एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र जाँच के बाद कुल 148 अभ्यर्थियों का चयन रोजगार के लिए किया गया | इसके साथ ही RSETI के तहत प्रशिक्षण के उपरांत स्व रोजगार हेतु 70 लोगो का चयन किया गया । DDUGKY द्वारा मुफ्त प्रशिक्षण हेतु में कुल 73 बेरोजगार युवक एवं युवतियो ने अपना निबंधन कराया।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने पेरिस ओलंपिक-2024 में मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

मशरूम व्युत्पन्न जैव-सक्रिय यौगिकों में कोविड-19 और अन्य विषाणु-जनित संक्रमणों का मुकाबला करने की क्षमता है।

rktvnews

राऊ विधानसभा क्षेत्र के चोइथराम चौराहा से 56 लाख रूपये की नगदी जप्त।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज से सेवानिवृत्त कर्मचारी बाबू लाल जी”को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर की खूशबू मुक्केबाजी में नेशनल लेवल पर दिखाएगी दम।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक मे दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment