RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

आरा रेल थाने ने ट्रेन के स्लीपर कोच से 36 बियर के केन को किया बरामद।

बरामद बियर के केनो के साथ रेल थाना अध्यक्ष पंकज कुमार दास

आरा/भोजपुर 25 जुलाई ।रेल थाना आरा द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग और छापेमारी के तहत आज आरा रेलवे स्टेशन पर डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की स्लीपर बोगी से 36 बियर के केन को बरामद किया गया।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आरा रेल थाना अध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया की रेल थाने द्वारा हर दिन चलाए जा रहे विशेष चेकिंग और छापेमारी के दौरान आज 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस में जांच के दौरान स्लीपर कोच के एस 4 में शौचालय के पास लावारिस हालत में पड़े प्लास्टिक के बोरे को उतारा गया जिसकी जांच करने पर उसमे से 36 बियर के केन को बरामद किया गया जिसपर only sale in up का टैग लगा हुआ था।उन्होंने बताया की इस संबंध में रेल थाने में संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और जिसका रेल थाना के सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार द्वारा अनुसंधान किया जायेगा।

Related posts

वैदिक धर्म की रक्षा के लिए भगवान ने लिया परशुराम का अवतार : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनपद के नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों साथ की बैठक।

rktvnews

पेटेंट कार्यालय ने एक वर्ष में एक लाख पेटेंट प्रदान किए।

rktvnews

इंदौर:मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई,बेसन निर्माण की 02 फैक्ट्री में निर्माण कार्य कराया गया बंद।

rktvnews

भोजपुर:दलित बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य जांच सह दवा का किया गया वितरण।

rktvnews

युथ हास्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, भोजपुर शाखा की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment