RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर ‘सदैव अटल’ स्मृति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 दिसंबर।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर नई दिल्ली स्थित ‘सदैव अटल’ स्मृति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
X प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट्स में अमित शाह ने कहा कि सुशासन और जनकल्याण के प्रति अटल जी का समर्पण भावी पीढ़ियों को दिशा दिखाता रहेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए कहा कि अटल जी ने विचारधारा के प्रति समर्पण और मूल्य-आधारित राजनीति से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। श्री शाह ने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को कार्य संस्कृति बनाने वाले वाजपेयी जी ने देश की सुरक्षा और जनकल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि अटल जी ध्रुवतारे के समान अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के पथ पर दिशा दिखाते रहेंगे।

Related posts

नारनौल:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वन विभाग की ओर से बड़कोदा में लगाए 550 पौधे।

rktvnews

श्री भूपेंद्र यादव ने मुंबई के जुहू बीच पर जी20 मेगा बीच क्लीन अप अभियान में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:वोटर अधिकार-यात्रा में शामिल होने सासाराम जा रहे दीपंकर भट्टाचार्य का आरा में किया गया भव्य स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:बदलो सरकार, बदलो बिहार यात्रा आज 6ठे दिन अगिआंव विधानसभा और पीरो पहुंची।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने युद्धपोत माहे के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय गढ़वा में किया गया हिंदी दिवस का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment