RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने की गवर्निंग बोर्ड की बैठक और दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)24 दिसंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन सभागार में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा योजना) के अंतर्गत गवर्निंग बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं और उनकी प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आत्मा योजना के तहत किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि विस्तार सेवाओं को मजबूत बनाते हुए किसानों को उन्नत तकनीकों और आधुनिक कृषि विधियों की जानकारी दी जानी चाहिए।
बैठक अन्य बिंदुओं पर पर चर्चा की गई: कृषि योजनाओं की प्रगति: किसानों तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने में आ रही बाधाओं का समाधान।प्रशिक्षण कार्यक्रम: किसानों को नई तकनीकों और खेती के उन्नत तरीकों पर जागरूक करने के लिए नियमित प्रशिक्षण आयोजित करना।कृषि उत्पादन में वृद्धि: स्थानीय स्तर पर कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास।अनुदान और सहायता: किसानों को समय पर अनुदान और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु तत्परता से काम करने और विभागीय समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया उन्होंने कहा एफ पी ओ के अंदर कार्य करने वाले लोगों को प्रमोट किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, कृषि उपनिदेशक दुर्विजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव सहित कृषि विभाग, उद्यान विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खजुराहो विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत।

rktvnews

ग्वालियर:एफएसटी द्वारा कम्पू क्षेत्र से 3.33 लाख से अधिक रुपए और तीन पेटी शराब जब्त।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सी०एम०आर० संग्रहण केन्द्र का किया उद्घाटन।

rktvnews

दुमका:मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु मिनी दौड़ को उपविकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंड।

rktvnews

झारखंड: रामगढ़:”स्वीप” अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर PWD मतदाता जागरूकता रैली व शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

दिल्ली चुनाव : एक मिथक का अंत और एक त्रासदी का और बड़ा होना।

rktvnews

Leave a Comment