RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु मिनी दौड़ को उपविकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंड।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)25 जून।मादक पदार्थों के सेवन एवं उसके दुष्प्रभावों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज दुमका में मिनी दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपविकास आयुक्त, दुमका द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन समाज एवं युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इससे न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जागरूकता ही नशा उन्मूलन का सबसे प्रभावी माध्यम है और ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया जा सकता है। मिनी दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया तथा लोगों को मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: पंचतत्व में विलीन हुए पत्रकार रजनीश।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने जवइनिया राहत शिविर का निरीक्षण कर की बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा।

rktvnews

मोतीहारी:जन जागरूकता के साथ परिवार नियोजन का लक्ष्य करें हासिल : सिविल सर्जन

rktvnews

मध्यप्रदेश में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट में लघु और सूक्ष्म उद्योगों के विकास पर भी होगी चर्चा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

जयपुर:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 60 से अधिक कार्रवाई, 12 एफआईआर और एक करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूल।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर किया समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment