RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:एफएसटी द्वारा कम्पू क्षेत्र से 3.33 लाख से अधिक रुपए और तीन पेटी शराब जब्त।

RKTVNEWS/ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)06 अप्रैल।जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिये अवैध धनराशि, अवैध शराब व अन्य संदिग्ध वस्तुओं के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एफएसटी, एसएसटी व वीएसटी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी लगातार वाहनों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार की रात ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की एफएसटी द्वारा कम्पू क्षेत्र में एक वाहन से 3 लाख 33 हजार रूपए से अधिक धनराशि एवं तीन पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है।
इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी ग्वालियर दक्षिण नरेन्द्र बाबू यादव भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 11.30 बजे बटालियन पेट्रोल पम्प के समीप वाहन क्रमाकं – एमपी 07 सीई 0911 को जाँच के लिये रोका गया। जाँच में इस वाहन से 3 लाख 33 हजार 400 रूपए एवं तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की पेटियों में अंग्रेजी शराब की 36 बोतलें पाई गईं। जब्त की गई धनराशि के संबंध में वाहन चालक सुरेन्द्र प्रजापति कोई स्पष्ट साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कम्पू में आबकारी अधिनियम की धारा-34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कराया गया है। साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम सहित अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

Related posts

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा प्रधानमंत्री के तीसरी पारी की पहली मन की बात को सभी बूथो पर सुना गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 दिसंबर 25

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने चरण 2 के 250 से अधिक पर्यवेक्षकों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस की, उन्हें सुचारु, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rktvnews

बागपत:जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

rktvnews

भोजपुर: जिले के 42 पंचायतों में सहयोग शिविर का शुभारंभ,जन-समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन सक्रिय।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने 3 करोड़48 लाख की परियोजना निर्माणाधीन बस स्टेशन दुडभा का निरीक्षण किया!निर्माण कार्य में अच्छी सामग्री लगाए जाने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment