RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

झारखंड: रामगढ़:”स्वीप” अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर PWD मतदाता जागरूकता रैली व शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)30 अक्टूबर।आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।
इसी क्रम में स्वीप के तहत मंगलवार को PWD मतदाता जागरूकता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली समाहरणालय परिसर स्थित सदर अस्पताल से होते हुए समाहरणालय पहुंची।रैली में लगभग जिले के 100 से अधिक PWD दिव्यांग मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली में सभी मतदाताओं ने एक आवाज़ में “वोट दो ,वोट दो “,वोट देना हम सबका अधिकार है इसे न होने दो बेकार के नारो के साथ सभी दिव्यांगजनों एवं आम नगरिकों को अपनी बहुमूल्य मतों का प्रयोग करने अपील भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामान्य प्रेक्षक वी सरवना एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता शपथ का भी आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने सभी मतदाताओं को आगामी विधानसभा निर्वाचन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अपील किया।
इस दौरान मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया इस दौरान सभी 18वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को अपने-अपने क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों में जाकर जरूर से जरूर मतदान करने का अपील किया गया। रामगढ़, AC- 22 बड़कागांव, 13 नवंबर 2024 एवं AC – 23 रामगढ़, 20 नवंबर 2024” “चुनाव का पर्व देश का गर्व” के तहत मतदाता जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
रैली में मुख्य रूप से उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, स्वीप नोडल पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, पीपीआई फेलो श्वेता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

“जन्माष्टमी से पहले जया किशोरी ने साझा किया ‘दरस कन्हैया के’ गाने का दिव्य अनुभव।

rktvnews

सारण:परसागढ़ दक्षिणी पंचायत में 18 फरवरी को विधिक जागरुकता शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

पटना कलेक्ट्रियल घाट पर गुरु बक्शी विकास के निर्देशन में 501 महिलाओं ने किया गंगा महाआरती क़ा अभ्यास।27 अप्रैल से 7मई तक होगा आयोजन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर जिला को आधारभूत संरचना प्रक्षेत्र में पूरे देश में प्रथम स्थान हुआ प्राप्त।

rktvnews

ओणम की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

समलैंगिक विवाह सामाजिक मूल्यों से परे!धर्म के मामले में दखल से परहेज़ करें अदालतें:मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

rktvnews

Leave a Comment