RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:राजस्व संबंधित कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)16 दिसंबर।राजस्व संबंधित कार्यों को लेकर सोमवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
राजस्व संग्रहण कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने आंतरिक संसाधन, उत्पाद, खनन, परिवहन, विद्युत सहित अन्य संबंधित विभागों से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप अब तक की गई उपलब्धि की जानकारी ली वहीं उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति जल्द से जल्द सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित जिला व अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों को बैंक प्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर तीव्र गति से मामले निष्पादित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान मैनेजर आईटी वेदांत कुमार के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अंचलवार विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपायुक्त ने दाखिल खारिज मामलों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सेवा का अधिकार अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए दाखिल खारिज संबंधित सभी मामलों को निर्धारित अवधि के दौरान निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने दाखिल खारिज संबंधित कार्यों में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर मैनेजर आईटी को संबंधित अंचल कार्यालय के साथ संपर्क कर समस्या हल करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने लंबित दाखिल खारिज मामलों को एक सप्ताह में अभियान मोड में कार्य कर निष्पादित करने का निर्देश दिया।
परिशोधन पोर्टल के माध्यम से आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही भूमि संबंधित दस्तावेजों में सुधार सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी लेने के क्रम में उपायुक्त ने पोर्टल पर आए आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:मतदान समाप्ति के उपरांत प्रारूप 17 क तथा अन्य दस्तावेजों की संवीक्षा की गई।

rktvnews

सारण:विधानसभा चुनाव: इवीएम का एफएलसी कार्य हुआ प्रारम्भ।

rktvnews

भोजपुर:किसी दैवीय कृपा से कम नही है वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आशीर्वाद : विद्या निवास सिंह

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

वाइस एडमिरल संजय वात्सायन, एवीएसएम, एनएम ने नौसेना के 47वें उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के बारे में भ्रामक प्रचार का मुकाबला करने के लिए गठित समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment