RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

देहरादून: विजय दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजली।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)16 दिसंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज विजय दिवस के अवसर पर शौर्य स्थल, देहरादून में मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के सम्मान में पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मौजूद सैन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उन्हें विजय दिवस की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने कहा कि विजय दिवस, भारतीय सेना के सशस्त्र बलों के साहस, वीरता, शौर्य तथा पराक्रम का अद्वितीय उदाहरण है। 16 दिसंबर 1971 का दिन भारत के इतिहास में वह गौरवशाली क्षण था जब हमारे वीर सैनिकों ने अपने शौर्य, पराक्रम और बलिदान से एक नई गाथा लिखी थी। मात्र 13 दिनों में इस विजय अभियान को अंजाम देकर हमारे वीर योद्धाओं ने अपने पराक्रम का लोहा मनवाया और दुश्मनों के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर पाकिस्तान को दो हिस्सों में विभाजित किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णायक एवं रणनीतिक विजय की गाथा प्रत्येक भारतीय को जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर योद्धाओं की गाथा देशवासियों को हजारों सालों तक प्रेरित करती रहेगी कि किस प्रकार राष्ट्र की सम्प्रभुता और अखंडता के लिए हमारे बहादुर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
राज्यपाल ने कहा कि इस विजय के दौरान देश के सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित की गई असाधारण वीरता को देश कृतज्ञता के साथ याद करता है, उनके अद्वितीय साहस एवं बलिदान की कहानियां प्रत्येक देशवासी को जानना जरूरी है।

Related posts

भोजपुर:चिकित्सक दिवस सप्ताह पर फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा हुए सम्मानित।

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III के अंतर्गत मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की घोषणा की।

rktvnews

बागपत:राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बागपत शहर में निकाली गई जागरूकता रैली।

rktvnews

बिहार प्रांत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय मोहम्मद यूनुस की जयंती पर नीतीश कुमार ने की पुष्पांजलि ।

rktvnews

ग्वालियर:सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम के तहत जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया

rktvnews

Leave a Comment