RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:किसी दैवीय कृपा से कम नही है वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आशीर्वाद : विद्या निवास सिंह

वरिष्ठ एवं वरीय अधिवक्ताओं का आशीर्वाद और स्नेह आरा बार एसोसिएशन के उतरोतर विकास में मिल का पत्थर होगा साबित : विधा निवास सिंह

RKTVNEWS/आरा ( भोजपुर) 18 जुलाई। आगामी 22 जुलाई को होने वाले आरा बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में चर्चा में आ रहे एसोसिएशन के पूर्व सचिव रहे विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने बुधवार को एक मुलाकात के दरम्यान अपनी रणनीति की चर्चा करते हुए कहा की लगातार किए जा रहे चुनावी संपर्कों में उन्हें सभी वरीय और वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पूर्ण समर्थन और जीत का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा की चुनावी संपर्क के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिवक्ताओं का जो आशीर्वाद और विश्वास मिल रहा है उससे मेरी आंतरिक कार्य क्षमता का और विकास हो रहा है। अधिवक्ता ने कहा की मिल रहे वरिष्ठजनों का आशीर्वाद किसी दैवीय कृपा से कम नही है।उनके विश्वास और अंतर्मन से मिले आशीर्वाद की जीत सुनिश्चित है और आरा बार एसोसिएशन के उतरोतर विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।
विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने बुधवार को अपने संपर्क दौरें के बारे में बताते हुए जानकारी दी की उन्होंने इस दौरान जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यनाथ तिवारी,वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार राय,संजय कुमार,महेश कुमार श्रीवास्तव ,हरी शंकर सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं से उनके आवासीय कार्यालय जाकर आरा बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं के हित में अपनी रणनीति को साझा किया जहां उन्हें आशीर्वाद और स्नेह के रूप में समर्थन देने की बात सभी वरिष्ठ एवं वरीय अधिवक्ताओं ने कही।

Related posts

दरभंगा:डब्लू.आई.टी.आई एवं राजकीय आई.टी.आई में अग्निशामक सुरक्षा से संबंधित कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

सभी विधानमंडल अपनी कार्यवाही और चर्चा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मानक स्थापित करें : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

01 सितम्बर 23 से साहित्य सम्मेलन में आहूत होगा ‘हिन्दी पखवारा-सह-पुस्तक चौदस मेला’!प्रत्येक दिन आयोजित होगा साहित्यिक उत्सव, विद्यार्थियों के लिए होंगी प्रतियोगिताएँ।

rktvnews

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता “विश्व आदिवासी दिवस” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:ठाकुरबाड़ी के रूप में छोटा अयोध्या मिला विरासत में : बक्शी विकास

rktvnews

रामगढ़:कृषि एवं सम्बद्ध विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment