RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 70वीं संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार )13 दिसंबर। बिहार लोक सेवा आयोग, पटना से प्राप्त मार्गदर्शिका के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा आज 13 दिसंबर को एकल पाली में 12:00 बजे मध्यान्ह से 2:00 बजे अपराह्न तक की अवधि में सिवान जिला मुख्यालय के कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ,शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित वातावरण में संपन्न हुई।
इस दौरान जिला पदाधिकारी सिवान एवं पुलिसअधीक्षक सिवान के साथ जिला के वरीय पदाधिकारी गण विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करते रहें।
इस दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा परीक्षा के निमित्त प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को लगातार महत्त्वपूर्ण दिशा- निर्देश दिया जाता रहा।
आज के परीक्षा में कुल 15456 परीक्षार्थियों को 30 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होना था। इनमें से कुल 10588 परीक्षार्थियों ने अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराते हुए शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दिया।
कुल 4868 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहें।
जिला पदाधिकारी के दिशा -निर्देशन में परीक्षा सुव्यवस्थित, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Related posts

अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया।

rktvnews

नारनौल:नेहरू युवा केंद्र की ओर से मतदान जागरूकता अभियान आयोजित।

rktvnews

रांची:स्तुति जैन ने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

rktvnews

चतरा:राजस्व मामलों की गहन समीक्षा, उपायुक्त ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

सुश्री मीनाक्षी लेखी ने भुवनेश्वर में जी-20 संस्कृति समूह के दूसरे दिन के विचार-विमर्श में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:एससी-एसटी छात्रों का नामांकन शुल्क होगा वापस : आइसा

rktvnews

Leave a Comment