RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा नगर निगम के सरकारी कर्मियों और सफाई मजदूरों की सभा संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 दिसंबर। आज रमना मैदान मे निगम के सरकारी कर्मियों और सफाई मजदूरों की एक बड़ी सभा संपन्न हुई जिसमें आरा निगम के सभी प्रकार के कर्मियों के वेतन विसंगती पर गहरी चिंता प्रकट की गयी.साथ ही सफाई मजदूरों हक मारी और सरकारी रेट से कम दर पर मिल रहे मजदूरी का डट कर विरोध किया गया.आज की सभा आरा नगर निगम द्वारा कुशल मजदूरों जैसे ड्राइवर को भी अकुशल मजदूरों से भी कम मजदूरी का मामला उठाया गया.इन निगम कर्मियों के सभा की अध्यक्षता सरुन राम ने की तथा संचालन अमर नाथ प्रसाद ने किया.
आरा निगम कर्मियों के सभा को संबोधित करते हूए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा निगम भ्रष्टाचार और अनियमितता का अड्डा बन गया है.मेयर और डिप्टी मेयर नगर के संसाधन लुटने मे लगे है वही नगर आयुक्त खुद 7 वें वेतन आयोग आयोग का लाभ हडक लेते है पर निगम कर्मियों के 7 वें वेतन आयोग का लाभ देने से मुकर जाते है.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नगर आयुक्त तो निगम कर्मियों के 6 के वेतन मान का शेष भी नहीं दे रहे है.
आरा नगर निगम का नल जल योजना फेल हो गया है दर्जनों मुहल्लों मे नल से जल नहीं निकलता पर इस योजना को पूर्ण घोषित कर दिया गया है.इस योजना के तहत सरकारी धन की लूट हुई है.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने आरा निगम के कर्मचारियों और सफाई मजदूरों से आह्वान किया की 16 दिसंबर 2024 को आरा नगर निगम के समक्ष होने वाले प्रदर्शन मे सैकड़ों की संख्या मे भाग ले.
आज की सभा मे शामिल प्रमुख लोगों मे उपेन्द्र राउत,सरुन राम,दीपक कुमार, कल्लू यादव,अमरनाथ प्रसाद, रामबाबु राम,राज कुमार राम,चंदन कुमार, सुनिता देवी,शिला देवी,गुडिया देवी,राजकुमारी देवी,रिमा देवी थी।

Related posts

नारनौल:जल जीवन मिशन को सफल बनाने में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की अहम भूमिका : इंद्रजीत

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन।

rktvnews

भोजपुर: जयश्री राम के उद्घोष से गूंजा आरा शहर।

rktvnews

अभिनेता ललित पारिमू सोनी लिव के ‘पहला प्‍यार- लेस दैन 1% चांस’ में निभायेंगे प्रमुख किरदार।

rktvnews

अदाणी ग्रीन और टोटल एनर्जी का 300 मिलियन यूएस डॉलर का जॉइंट वेंचर।

rktvnews

Leave a Comment