RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट ने सुधीर कुमार केशरी के निधन पर किया श्रद्धांजली सभा का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 दिसंबर। आज बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट जिला शाखा भोजपुर के बैनर तले दिवंगत सुधीर कुमार केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर, और चिकित्सा ज़न स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बिहार के पूर्व उपाध्यक्ष के असामयिक निधन पर कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर, जिला कार्यालय मिल रोड पानी टंकी पूर्वी गुमटी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानन्द सिंह जिलाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर ने किया, कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार सुमन जिला सचिव कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर ने किया, श्रद्धांजलि सभा में कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के सभी पदाधिकारी, संबद्ध संघठन के नेतृत्वकारी साथी सहित अन्य संघ महासंघ, ट्रेड यूनियन के नेता भी उपस्थित हुए, उपस्थित साथियो ने अपने संबोधन में सुधीर कुमार केशरी के साथ छात्र जीवन से लेकर जेपी आन्दोलन और साथ में सरकारी सेवा काल खण्ड सहित संघ, महासंघ के आंदोलन के दौर को भी याद किया, जिला सचिव सुमन ने बताया कि केसरी जी जब महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष थे उनके साथ संघ महासंघ के आन्दोलन के कार्यक्रम में साथ साथ थे, वे शांत विचार और व्यवहार में मृदुल भाषी थे, हमेशा संघ महासंघ को विस्तार करने के लिये समय पर सदस्यता, सम्मेलन, और जटिल समस्याओं ,के समाधान के लिए वार्ता, बाद में आन्दोलन होना चाहिए, ताकि संघ और महासंघ की एकता बनी रहे, ये बाते केसरी जी संघ महासंघ के बैठकों में जानकारी दे रहे थे, कार्यक्रम की शुरुआत केसरी जी के तैलीय चित्र पर माला डालकर, और उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा पुष्पा अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गईतत्पश्चात दो मिनट का मौन रखा गया, और सुधीर केसरी अमर रहे…सुधीर केसरी अमर रहें..का नारा भी लगाया गया l श्रद्धांजलि सह शोक सभा कार्यक्रम कि शुरुआत महासंघ गोप गुट के सम्मानित अध्यक्ष यदु नन्दन चौधरी ने सुधीर कुमार केसरी के तैलीय चित्र पर माला और पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरूआत की, बारी बारी से उपस्थित कर्मचारियों सहित केसरी जी के पुत्र पुत्री ने भी पुष्प अर्पित किया, उपस्थित कर्मचारियों केसरी जी के जीवनी, और सेवाकाल सहित संघ महासंघ के कार्यक्रमों में शामिल होने और अगली पंक्ति में खड़े होने वाले व्यक्ति का नाम केसरी जी था, आज केसरी जी सशरीर भले नहीं है लेकिन केसरी जी के संघर्ष, आंदोलन, संघ महासंघ के प्रति लगन हमेशा याद रहेगा।कार्यक्रम में जानकी प्रसाद,मुख्य संरक्षक सूर्य नारायण सिंह, मुख्य संरक्षक कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर, लव कुश सिंह राज्य सचिव कर्मचारी महासंघ गोप गुट बिहार पटना, संजय कुमार सिंह जिला सचिव राजस्व कर्मचारी संघ गोप गुट भोजपुर, राजा राम प्रियदर्शी, धर्म कुमार राम डॉ मनोज कुमार गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भोजपुर, अवधेश पासवान, संयुक्त सचिव कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर, रघु वंश मणि वरीय नेता पंचायत रोजगार सेवक संघ भोजपुर, ध्रुव पंडित कोषाध्यक्ष पंचायत रोजगार सेवक संघ भोजपुर, वीरेन्द्र कुमार, सुधा डेयरी कर्मचारी भोजपुर, छोटे जी चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मियों निरंतर प्रसाद, सेवानिवृत्त, रामदयाल ठाकुर, सेवानिवृत्त, कर्मचारी सिंचाई विभाग भोजपुर नन्द जी मेहता,सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी, दीपक शर्मा जनसेवक संघ केदारनाथ सिंह कार्यालय सचिव कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर सरवन कुमार, कर्मचारी चिकित्सा विभाग ,अमरजीत कुमार मनोज कुमार राजस्व कर्मचारी,हर वंश,कुमार, सुधा डेयरी कर्मचारी भोजपुर, सुधीर कुमार केसरी जी के पुत्र पुत्री, क्रमश, शुभ्रा केसरी पुत्री, शिखा केसरी पुत्री, सुधांशु केसरी पुत्र, शेखर कुमार केसरी दामाद, सहित अन्य विभागों और ट्रेड यूनियनों के सदस्य शामिल थे।अंत में केसरी जी अमर रहे, केसरी जी को लाल सलाम जैसे नारों के बाद कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा रामानन्द सिंह जिला अध्यक्ष चौकीदार संघ भोजपुर ने की।

Related posts

दरभंगा:28,29 एवं 30 अप्रैल तक शतप्रतिशत सभी बीएलओ शेष मतदाता पर्ची का वितरण करना सुनिश्चित करें-डीएम

rktvnews

बेगुसराय का 03 लाख रुपए का ईनामी अपराधी नागमणि महतो उर्फ नागो दिल्ली से गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

दुर्ग : आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल एवं ढाबों तथा मुख्य मार्गों में किया जा रहा जाँच।

rktvnews

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रघुपति यादव संत रविदास की जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने मोरक्को में भारतीय समुदाय से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर में भारत के संयम और संकल्प पर प्रकाश डाला।

rktvnews

Leave a Comment