RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच से होगा भोजपुरिया जनांदोलन का शंखनाद।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 दिसंबर। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले हो रहे त्रिदिवसीय भिखारी ठाकुर लोकोत्सव के अवसर पर भोजपुरिया जनांदोलन का शंखनाद किया जाएगा। भोजपुरी की सरकार द्वारा हो रही लगातार उपेक्षा, संवैधानिक मान्यता के मुद्दे पर चुप्पी और भोजपुरी के अकादमिक पठन पाठन को दुरुस्त करने का आह्वान भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच से किया जाएगा। आज आयोजित बैठक में सभी सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त की गई तथा जनांदोलन की रूपरेखा पर विमर्श किया गया। डॉ जया जैन ने कहा कि भोजपुरी 25 करोड़ भारतीयों की भाषा है और लंबे समय से संवैधानिक मान्यता के सवाल पर आंदोलन भी हो रहा है, परन्तु अब सभी भोजपुरी संगठनों को मिलकर एक सामूहिक आवाज उठानी होगी। बंटी भारद्वाज, कमलेश कुमार पाण्डेय, सोहित सिन्हा ने कहा कि अब सभी जनप्रतिनिधियों से यह मांग की जाएगी कि संसद में वे भोजपुरी के लिए पार्टी स्तर से ऊपर उठकर आवाज उठाएं। अशोक कुमार पाण्डेय, कमलेश पासवान ने कहा कि भोजपुरी जनांदोलन को पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। रवि प्रकाश सूरज, राजू कुमार रंजन, डॉ बीरेंद्र कुमार शर्मा ने अकादमिक स्तर पर भोजपुरी के पठन पाठन पर सरकार की गहरी उपेक्षा पर निराशा व्यक्त की। आज के बैठक की अध्यक्षता शशिभूषण गोंड ने तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह ने की। त्रिदिवसीय भिखारी ठाकुर लोकोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है और वाहन के जरिए गांव गांव प्रचार प्रसार चल रहा है। भाषण प्रतियोगिता के लिए अब तक 65 विद्यालयों से संपर्क किया गया हैं। जिले के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र अपनी प्रस्तुति भी देंगे।

Related posts

नियोजन सेवा का विस्तार योजनान्तर्गत योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा टूल किट एवं स्टडी किट।

rktvnews

भारतीय पुनर्वास परिषद के सौजन्य से 3 दिवसीय सतत पुनर्वास प्रशिक्षण कार्यशाला आरम्भ!सरकार के ग़रीबी उन्मूलन कार्यक्रम से दिव्यांगजनों को जोड़ा जाना आवश्यक: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मधुपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा भोजपुर द्वारा सेवा सप्ताह पखवाड़े की शुरुआत कर मनाया गया।

rktvnews

बाइक लूट में एक गिरफ्तार।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने सिंचाई भवन का जीवाणु द्वारा पुनर विकास एवं बेसमेंट निर्माण कार्य का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment