RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अपने प्रेरणादायक कार्यों और अभूतपूर्व समर्पण के साथ के साथ टीम पहुंची महुली गंगा घाट।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)03 दिसंबर। बीएसएफ का महिला दल सोमवार को राफ्टिंग करता हुआ महुली गंगा घाट पहुंचा। महुली गंगा घाट पर जिला गंगा समिति भोजपुर के जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला गंगा समिति के युवा टीम ने बीएसएफ ऑल- वूमेन राफ्टिंग टीम की भव्य स्वागत किया । अमित कुमार सिंह ने बताया कि टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग से पश्चिम बंगाल के गंगा सागर के लिए रवाना हुई। यह दल 53 दिन में ढाई हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गंगा हमारी सांस्कृतिक विरासत है और देश धरोहर का प्रतिनिधित्व भी करती है। यह पहली बार है कि जब एक महिला टीम गंगा नदी में राफ्टिंग कर स्वच्छ गंगा और महिला सशक्तीकरण का संदेश दे रहीं हैं। जिला गंगा समिति के टिम के सदस्यों ने सभी महिला जवानों को इस साहसिक यात्रा के सफल होने की कामना की। इस दौरान महिला दल ने सभी सदस्यों को प्रतीक चिह्न भेंट किया गया
अमित कुमार सिंह ने बताया कि बीएसएफ की महिला टीम के सदस्यों में भोजपुर जिले की ब्यूटी कुमारी भी इस टीम का हिस्सा है जो जिले के लिए गौरव की बात है ब्यूटी कुमारी बड़हरा प्रखंड के करजा भूसौला गांव की रहने वाली है जो बीएसएफ के एक जवान है और इस यात्रा की हिस्सा है।बीएसएफ की महिला राफ्टिंग टीम की और से असिस्टेंट कमांडेंट विकास कुमार ने कहा कि हमें सौभाग्य मिला है कि हम अपने महिला टीम के साथियों के द्वारा पूरे यात्रा में लोगों को गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं इस टीम की नेतृत्व प्रिया मेनन और प्रियंका कुमारी के द्वारा किया जा रहा है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मां गंगा क्लब कुदरिया के सचिव मनीष कुमार सिंह कोषाध्यक्ष राहुल सिंह नागा बाबा युवा क्लब के अध्यक्ष सनी सिंह, और नूरपुर युवा क्लब के सदस्य हरिओम सिंह अध्यक्ष टिंकू कुमार पीयूष कुमार अमन कुमार , पवन कुमार सोनू गोद जीतू मल्लाह,आदित्य सिंह, सुंदरम कुमार,मुरारी तिवारी मनीष तिवारी इत्यादि युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

छत्तीसगढ़ : न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही की व्यवस्था सुनिश्चित करें:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित।

rktvnews

एम एम महिला कालेज में स्वैच्छिक रक्तदान कर छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बनाया यादगार! विजयश्री के नेतृत्व कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : डबरी निर्माण से संवरी किस्मत: बहुफसली खेती और मछली पालन से बढ़ी आय।

rktvnews

दुमका नगरपालिका (आम) चुनाव- 2026 को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सतुआनी पर सत्तू की गाथा बिनोद सिंह गहवार के शब्दों में।

rktvnews

Leave a Comment