RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: मकर संक्रांति महोत्सव को ले डीएम ने किया सिपाही घाट का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)13 जनवरी । मकर संक्रांति महोत्सव 2025 के सफल आयोजन हेतु 12 जनवरी को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा सिपाही घाट, बक्सर का स्थल निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त साफ सफाई, समतलीकरण, शौचालय आदि तथा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल हेतु टैंकर की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर एवं प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा बक्सर को कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर को कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था का संधारण हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। साथ ही गंगा नदी में नाव की व्यवस्था एवं गोताखोर की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा एवं जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं अन्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना एवं कार्यक्रम का क्रियान्वयन कराने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ-साथ पतंगबाजी, स्टाल पर हैंडीक्राफ्ट एवं व्यंजन प्रदर्शनी आदि की व्यवस्था हेतु जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, अधीक्षक मंडल कारा बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य को निर्देशित किया गया।
उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर को निर्देशित किया गया कि आम लोगों की दृष्टिकोण से मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हेतु सभी व्यवस्था करेंगे।
सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दिए गए दायित्वों का ससमय निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त रहेंगे। निर्देश दिया गया कि अपने स्तर से समीक्षा स्थल, निरीक्षण एवं मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित कराएंगें।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, नजारत उप समाहर्ता बक्सर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:स्कूल शिक्षा मंत्री सागर जिले के जालंधर गांव में स्कूल उन्नयन कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

राजस्थान:तीज महोत्सव राजस्थान की पहचान है, नयी पीढ़ी भी करें सहभागिता: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संदर्भ में सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराने से संबंधित बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमिटी की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मेरी माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

शिक्षक दिवस पर विशेष “शिक्षक सम्मान” माॅ जन्म देती है और माॅ ही पहली शिक्षक होती है : लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव

rktvnews

Leave a Comment