RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:पथ निर्माण विभाग की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति; जल्द शुरू होगा काम।

RKTV NEWS/पटना(बिहार) 29 नवम्बर।बिहार सरकार द्वारा पथ निर्माण विभाग की तीन प्रस्तावित परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है जिसके बाद विभाग द्वारा इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने के लिए अवश्यक करवाई शुरू कर दी गई है। तीन परियोजनाओं में एक परियोजना पथ प्रमंडल लखीसराय, एक परियोजना पथ प्रमंडल छपरा एवं एक परियोजना पटना जिला अंतर्गत है।
उप-मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के उपरांत अब विभाग जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरू कर सकेगी। उप-मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री ने यह भी बताया कि इन तीनों परियोजनाओं की मंजूरी बिहार सरकार द्वारा नागरिकों को अच्छी सड़कें एवं सुगम सम्पर्कता देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पथ प्रमंडल, लखीसराय अन्तर्गत रामपुर (NH-80) से श्रृंगीऋषि धाम पथ (भाया सितारामपुर, सिंगारपुर, तिलकपुर, इटहरी, मोहनपुर 15.35 कि०मी०, प्रथम लेग जलप्पा स्थान 1.5 कि०मी० एवं दूसरा लेग रामपुर हॉल्ट से क्यूल रेलवे स्टेशन के नजदीक 5.00 कि० मी०) कुल 21.85 कि०मी० पथ के मजबूतीकरण कार्य के लिए कुल ₹4,491.36 लाख (चौवालीस करोड़ इक्यानवे लाख छत्तीस हजार) रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
रामपुर श्रृंगीऋषि धाम पथ लखीसराय जिले के रामपुर चौक (NH-80) से प्रारंभ होकर सितारामपुर, सिंगारपुर, तिलकहपुर, इटहरी, मोहनपुर आदि जगहों से होते हुए श्रृंगीऋषि धाम तक जाती है। यह पथ ऐतिहासिक स्थान श्रृंगीऋषि धाम के पर्यटन विकास को बढ़ावा देगी।
वही पथ प्रमंडल, छपरा अन्तर्गत छपरा बाईपास से छपरा मेडिकल कॉलेज तक (4-लेन) का निर्माण (1.40 कि०मी०) एवं पूर्वी एवं पश्चिमी पथ (2-लेन 2.00 कि०मी०) निर्माण कार्य के लिए कुल ₹4,340.27 लाख (तैंतालीस करोड़ चालीस लाख सत्ताईस हजार) रूपये के अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
यह पथ राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-31 (छपरा बाईपास पथ) से प्रारम्भ होती है तथा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, छपरा के पास समाप्त हो जाती है।
इसी प्रकार पटना जिलान्तर्गत डुमरी हॉल्ट पोठही रेलवे स्टेशन के बीच सड़क उपरि पुल (आर० ओ० बी०) के निर्माण हेतु कुल ₹10,921.83 लाख (एक सौ नौ करोड़ इक्कीस लाख तिरासी हजार) रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गयी है।
प्रस्तावित सड़क उपरि पुल (आर० ओ० बी०), राज्य उच्च पथ-01 (मुत्रापुर मसौड़ी नौबतपुर – छोटी टंगरैला) पथ के 11वें कि०मी० पर निर्माण किया जाना है एवं पटना-जट डुमरी हॉल्ट-पोठही-गया रेलवे मुख्य लाईन के बीच अवस्थित है। विदित हो कि संबंधित सड़क उपरि पुल (आर० ओ० बी०) राष्ट्रीय उच्च पथ-83 से भी गुजरती है। परियोजना के निर्माणोपरांत रेलवे लाईन के पास जाम की समस्या से निजात मिलेगी एवं यातायात सुगम एवं सुरक्षित होगा।

Related posts

बिहार: बक्सर: डीएम ने किया एम0पी0 हाई स्कूल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध महुआ शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 9000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 350 लीटर अवैध शराब बरामद।

rktvnews

आरा नगर निगम के खिलाफ वार्ड संख्या 11 की पार्षद आशा देवी करेंगी आमरण अनशन!मामला नाले की उड़ाही का।

rktvnews

बक्सर:मध्य विद्यालय गंगौली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन।

rktvnews

भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र व साथ लगते राजस्थान के जिला के अधिकारियों के साथ डीसी मोनिका गुप्ता ने की वीसी

rktvnews

जयपुर बर्ड फेस्टिवल का भव्य समापन।

rktvnews

Leave a Comment