RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में संविधान एवं नशा मुक्ति दिवस पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर।संविधान सह नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर,स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के प्रांगण में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में तकरीबन 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया। लेखन और चित्र सृजन कर संविधान दिवस को यादगार बना दिया। विषय रखा गया था संविधान दिवस और नशामुक्ति दिवस। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों ही विषय आज के संदर्भ मे प्रसांगिक है। छात्राओं ने चित्र और निबंध में अपने भावनाओं को सृजित किया है। चित्रों का अवलोकन करते हुए वरिष्ठ शिक्षक अजय राय संस्कृत शिक्षक सुनीत त्रिपाठी, मनोज कुमार ने अपने संबोधन में छात्राओं को कहा कि हमारे स्कूल की छात्राएं काफी सृजनशील है। चित्रों में जिवंतता के साथ कलात्मक रूप गढ़ती है। समाजिक विज्ञान शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, शिक्षिका संगीता कुमारी, शिक्षिका पिंकी कुमारी, अर्पिता यादव, रिंकी कुमारी, रिंकल कुमारी, इन्दु यादव ने संयुक्त रूप से विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं ने संकल्प लिया कि बिहार को नशामुक्त बनाने में वह हर संभव कोशिश करते रहेंगे। इस प्रतियोगिता के सम्मान समारोह को सम्बोधित संचालित करते हुए चित्रकार रौशन राय ने कहा कि छात्राओं में असीम संभावनाएं हैं बस उन्हें पहचान कर सही दिशा देने की जरूरत है। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों में मुख्य सुकेश कुमार,जय गोपाल सिंह, सिकंदर कुमार, शुभांशु शर्मा, चर्चिल टैगोर ,मीना देवी, प्रतिमा कुमारी, संगीता कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्पिता यादव,अजय राय, मोहम्मद परवेज आलम,सुनीत त्रिपाठी उपस्थित थे।

Related posts

डीसी मोनिका गुप्ता ने ली नारनौल तथा नांगल चौधरी उपमंडल के स्कूल प्रबंधकों की बैठक।

rktvnews

किस पर करें ऐतबार… गठबंधन की सरकार…..??😴

rktvnews

गढ़वा:झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर गढ़वा में JSLPS की पहल।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 :द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य

rktvnews

मोना अग्रवाल ने जीता कांस्य पदक,पैरा शूटिंग में उभरता सितारा।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में हुआ “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment