RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:पैक्स निर्वाचन- 2024 के निमित्त तैयारीयों की स्थल पर समीक्षा करने हेतु बसंतपुर प्रखंड पहुंचे जिला पदाधिकारी।

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS/सिवान(बिहार)23 नवंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी सिवान पैक्स निर्वाचन -2024 के निमित्त किये जा रहे तैयारीयों की समीक्षा करने बसंतपुर प्रखंड पहुंचे।
बसंतपुर प्रखंड में बसंतपुर, भगवानपुर हाट एवं गोरिया कोठी प्रखंड में होने वाले पैक्स निर्वाचन- 2024 के निमित्त व्रजगृह एवं मतगणना केंद्र का निर्माण करवाया गया है।
प्रखंड कार्यालय भवन में पैक्स निर्वाचन -2024 से संबंधित आहूत महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने तीनों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी -सह-निर्वाची पदाधिकारी को निष्पक्ष एवं पारदर्शी पैक्स निर्वाचन हेतु सभी तैयारियां को स-समय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
पैक्स निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में करवाने हेतु सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से अनेकानेक महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।
इसके अलावा मतदान दल एवं पुलिस बल की स-समय रवानगी, मतदान के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित आदेश स-समय निकालने का भी निर्देश दिया गया।
मतगणना केंद्र पर वज्रगृह की सुरक्षा हेतु ड्रॉप गेट का निर्माण तथा आवश्यकतानुसार सभी महत्वपूर्ण जगहों पर सी सी टी वी का अधिष्ठापन, 24 घंटे सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया।
स्थल भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा वाहन-पड़ाव हेतु स्थल चयन, निर्वाचन कार्य हेतु आवश्यकतानुसार वाहनों की संख्या का आकलन और उसका स- समय अधिग्रहण, नियंत्रण कक्ष का निर्माण आदि जैसे कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में तीनों प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज, जिला स्तरीय पदाधिकारी गण एवं प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

भोपाल:गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा की।

rktvnews

परिवारवादी और क्षेत्रीय पार्टियों की समाप्ति का संकेत है चुनाव परिणाम:राजेश सिंह

rktvnews

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आए हुए आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा का किया समर्थन,दी शुभकामनाएं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बेटियों के हाथ पीले करने में माता-पिता को न लेना पड़े कर्ज : मंत्री उदय प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment