RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

परिवारवादी और क्षेत्रीय पार्टियों की समाप्ति का संकेत है चुनाव परिणाम:राजेश सिंह

भाजपा भोजपुर जिला प्रवक्ता राजेश सिंह

आरा/भोजपुर 04 दिसंबर। देश के चार राज्यों के विधान सभा के आए चुनाव परिणाम पर भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने चुनावी और राजनीतिक मंथन करते हुए एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा है की चुनाव के परिणामों से यह प्रदर्शित होता है की क्षेत्रीय पार्टी और परिवारवादी पार्टियां समाप्ति की ओर बढ़ रही है।जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने कहा की जिस प्रकार से जो जनादेश विधान सभा चुनाव में मिला वो बताता है कि क्षेत्रीय पार्टी पर से जनता का भरोसा अब उठ रहा है। उन्होंने कल आए 4 राज्यों के चुनाव परिणाम की चर्चा करते हुए बताया की चुनाव में जेडीयू, समाजवादी पार्टी, और न आम आदमी पार्टी को लोगो ने कोई त्वज्जो दीया है। वही तेलंगाना जैसे प्रदेश में भी ओवैसी जैसी पार्टी को भी अल्पसंख्यकों ने नकार दिया। यह परिणाम बताता है कि आने वाले समय में राष्ट्रीय पार्टी के बीच ही चुनाव होगा जो इस राष्ट्र के लिए काफी ही लाभदायक होगा।
जिला प्रवक्ता के साथ चुनाव परिणाम पर प्रसन्नता जाहिर करने वालों में प्रदेश नेता विजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अंगद सिंह, त्रिलोकी नाथ सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, लोकसभा संयोजक शंभू चौरसिया, धीरेंद्र सिंह , अखिला नंद ओझा ,उदय प्रताप सिंह ,मीरा यादव, सतीश भट्ट ,कौशल यादव, जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, अरविंद पांडे, जिला महामंत्री राकेश सिंह, नरेंद्र तिवारी ,पूनम कुशवाहा ,अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ऋतुराज ,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय पासवान संतोष सिंह, अजीत कुमार गुप्ता,आरा विधानसभा संयोजक अजय सिंह ,संतोष तिवारी ,निलेश आदि शामिल थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आचार्य श्री 108 शांतिसागर महाराज की श्रवणबेलगोला यात्रा के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया और कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में आचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन व भंडारण करने वालों के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,जिला खनन पदाधिकारी अवैध खनन, परिवहन व भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार चलाएं छापेमारी अभियान:किसी भी परिस्थिति में खनिजों का अवैध खनन बर्दास्त नहीं: उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

कोयला मंत्रालय की प्रगतिगामी नीतियों के आधार पर निजी क्षेत्र को खानों का तेज आबंटन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने गंगा के बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर नैनीजोर में स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं से हुए अवगत।

rktvnews

01 सितम्बर 23 से साहित्य सम्मेलन में आहूत होगा ‘हिन्दी पखवारा-सह-पुस्तक चौदस मेला’!प्रत्येक दिन आयोजित होगा साहित्यिक उत्सव, विद्यार्थियों के लिए होंगी प्रतियोगिताएँ।

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने सदर अस्पताल नवादा का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment