RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:बेटियों के हाथ पीले करने में माता-पिता को न लेना पड़े कर्ज : मंत्री उदय प्रताप सिंह

गाडरवारा में हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन 91 जोड़ों का हुआ विवाह।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)28 अप्रैल।स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में निर्धन वर्ग के माता-पिता को बेटी के विवाह के लिये कर्ज न लेना पड़े इसके लिये राज्य सरकार ने सामूहिक विवाह सम्मेलन की व्यवस्था की है। राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिये लाड़ली बहना योजना भी संचालित कर रही है। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह शनिवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में 91 जोड़ों का समारोहपूर्वक विवाह कराया गया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी का सामान खरीदने 49 हजार रुपये की राशि के स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी किया गया। यह राशि परिणय सूत्र में बंधी कन्याओं के बैंक खाते में जमा कराई जायेगी।
मंत्री सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने कैबिनेट में फैसला कर इन वैवाहिक कार्यक्रमों को और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया है। अब कम से कम 11 और अधिकतम 200 वैवाहिक जोड़े होने पर राज्य सरकार आयोजन कर सकती है। ‘बेटियों को बोझ न मानें’ इसी सोच का नतीजा था कि लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह, प्रतिभा किरण, लाड़ली बहना जैसी अनेक क्रांतिकारी योजनाएं बनाकर उन्हें जमीन पर उतारा गया है। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष गाडरवारा शिवाकांत मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

Related posts

भोजपुर:दियारा क्षेत्र के बच्चों के प्रतिभा को खेल महानिदेशक ने तराशा, बढ़ाया हौसला।

rktvnews

आरा में साइबर थाने का उद्धघाटन!साइबर फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं:एस पी प्रमोद कुमार यादव।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष (आई एम आई 5.0) के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जन्माष्टमी पर मीरा माधव मंदिर में सपत्नीक की पूजा – अर्चना ।

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुनील और लकी प्रजापति की दुकान से खरीदे दीपक।

rktvnews

भोजपुर: 06 मार्च को पटना चलने और अधिकार मांगने का किया गया आह्वाहन।

rktvnews

Leave a Comment