RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

भोजपुर:जिला नियोजनालय में श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

65 में से 48 आवेदकों का किया गया चयन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)17 नवंबर। शनिवार को जिला नियोजनालय, आरा में श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन Workex Solutions and Services Private Limited द्वारा किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश तिवारी ने इस कैंप की जानकारी दी।
कंपनी ने लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और आईटीआई सेवाओं में वेयरहाउस एग्जीक्यूटिव, ऑपरेटर, और ट्रेनिंग पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए। इस रोजगार कैंप में कुल 65 आवेदक साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से 48 आवेदकों का चयन किया गया। चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 से ₹18,000 तक का वेतन प्रस्तावित किया गया।
कंपनी ने यह साक्षात्कार बिहार, हरियाणा, नोएडा, और बेंगलुरु जैसे विभिन्न स्थानों के लिए आयोजित किया।
इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार और राकेश कुमार के साथ अमृता कुमारी, इंदु कुमारी, अजीत कुमार, और अंकित कुमार भी उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:ड्राय-डे पर आबकारी विभाग द्वारा 32 प्रकरण दर्ज- 67 हजार रुपये की शराब जप्त।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला निबंधन परामर्श केंद्र का निरीक्षण एवं संचालित तीनों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

rktvnews

भारत-चीन सीमा से सटे सभी गांवों तक जल्द फ्री-डिश, आकाशवाणी भी होगी मजबूत: अनुराग ठाकुर

rktvnews

हर हर महादेव का उद्घोष कर प्रधामंत्री ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

rktvnews

भोजपुर:कृष्ण लीला का प्रयोजन जन हित का मार्गदर्शन : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

रक्षा मंत्री और शिक्षा मंत्री ने वीर गाथा 4.0 के सुपर-100 विजेताओं को सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment