RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास: डीएम ने छात्राओं से किया संवाद।

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)19 जनवरी। शनिवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अतंर्गत जिला पदाधिकारी, रोहतास के कार्यालय में संत शिवानन्द अकादमी +2 विद्यालय, गोला बाजार, सासाराम, रोहतास के छात्राओं के साथ जिला पदाधिकारी का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद कार्यक्रम के पूर्व सभी छात्राओं को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS के द्वारा समाहरणालय स्थित सभी कार्यालयों का भ्रमण कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी छात्राओं को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना के उदेश्य के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही सभी छात्राओं को हौसला बढ़ाते हुए कहा गया कि अपने जीवन में हमेशा कोशिश करते रहना चाहीए। बिना कोशिश किये हार नहीं मानना चाहीए। कोशिश करने वालों कि कभी हार नहीं होती है। जैसे “मान लो तो हार ठान लो जीत”। जीवन में संघर्ष करते रहना चाहीए। रास्ता खोजने से रास्ता मिलता है। आज के समय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा बहुत से योजनाएं चलाई जा रही है। योजनाओं का लाभ आप सभी को आवश्यक लेना चाहीएं। अन्त में जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दीं।
इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन संम्पर्क पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास, सासाराम के नोडल पदाधिकारी रीना श्रीवास्तव एवं जिला परियोजना प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह, वन स्टॉप सेन्टर के अंशकालीन अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह एवं संत शिवानन्द अकादमी +2 विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

Related posts

महिंद्रा सर्विस सेंटर का उद्घाटन।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में जिला स्तरीय अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

निजी उपयोग के लिए आयातित सभी शुल्क योग्‍य वस्‍तुओं पर प्रशुल्‍क दर को 20 प्रतिशत से 10 प्रतिशत किया गया।

rktvnews

भोजपुर: अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में संगोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: निःशुल्क प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही वर्षा खान।

rktvnews

देवघर:समाहरणालय सभागार में “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment