RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर: राजग सरकार में हुए विकास कार्य से विपक्षी पार्टी परेशान : सम्राट चौधरी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 नवंबर। सोमवार को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने तरारी विधानसभा के कई गाँवो में जनसभा एवं जन सम्पर्क अभियान चलाया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं तरारी के पूर्व विधायक सुनील पांडेय ने तरारी विधानसभा के कातर, जेठवार, करथ,तरारी, कपुरडीहरा, देव, कुरमुरी, जनकपुरिया, कैलोडीहरी में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर ग्रामीणों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। वही कार्यकर्ताओ ने अंग वस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया। पिरो बाजार पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओ ने किया।
इस मौके पर विभिन्न जगहों पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि यहां के लोगो के उत्साह से अभिभूत हूँ। चुनाव को लेकर जिस प्रकार यहां की जनता उत्साहित है उसे 13 नवम्बर को राजग के कार्यकर्ता एवं यहां की जनता राजग प्रत्यासी विशाल प्रशांत को वोट देकर विजयी बनाएगी। इन्होंने राजग के कार्यकाल में चल रहे लोककल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा कि पहले सरकार द्वारा दी जा रही राशि एवं योजना का लाभ निचले पायदान तक पहुँच रही। पहले के सरकारों में योजना बिचौलियों के भेंट चढ़ जा रही थी। अब सीधे लाभुकों के खातों में राशि जा रही। महिला, दलित , महादलित, पिछड़ा अतिपिछड़ा समाज के चेहरे पर आज सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना से मुस्कान है। महिलाओं के बीच राजग सरकार के योजना की जिक्र हो रही है। आज सभी वर्गों का जो सम्मान राजग सरकार ने दिया है इससे पहले किसी सरकार ने नही दिया। इन्होंने कहा कि राजद सरकार के कार्यकाल में यहां के लोग भय के माहौल में जी रहे थे लेकिन जब से राजग सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी यहां लोग अमन चैन के साथ शांति से जी रहे। ब्यवसाई वर्ग अपना व्यापार आराम से कर रहे। छीना झपटी बन्द हुई। राजग सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्य से विपक्षी दल परेशान है। सुनील पांडेय जी जब यहां से विधायक थे यह क्षेत्र विकास के मामले में पूरे राज्य में टॉप पर था। आज इस क्षेत्र की स्थिति बदहाल हो गई है और इसके जिम्मेवार यहां के विधायक थे। मैं आप सबसे आग्रह करने आपके बीच आया हूँ कि इस बार कोई गलती नही करना है, न किसी के बहकावे में आना है। बस क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत को वोट देना है। इनके यहां से जीत के बाद सरकार यहां के विकास के लिए अपना खजाना खोल देगी जिससे इस क्षेत्र का विकास जो 9 साल से रुका हुआ है उसको गति मिलेगी और एकबार फिर तरारी विकास के मामले में टॉप पर चल जाएगा।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, संजय सिंह टाइगर, कौशल कुमार विद्यार्थी, रोलमो नेता संजय मेहता, कन्हैया सिंह, पिंकी कुशवाहा,मिथलेश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, अशोक भट्ट, विनोद सिंह, दीपक श्रीवास्तव, शिव जी सिंह, संजय कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, अनिल कुमार,राजीव रंजन सिंह,, सुमेर सिंह, विनोद सिंह ,मदन स्नेही, लव पांडेय, प्रेम रंजन चतुर्वेदी समेत कई रहे।

Related posts

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस पर पत्थलगड़ा प्रखंड के शीतलपुर टोला में 8 बिरहोर परिवारों को मिला पक्का घर।

rktvnews

भोजपुर:हत्या पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना,त्वरित गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई हो: अध्यक्ष सर्वण आयोग महाचंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर:कुसंग जीवन का विष है,सत्संग अमृत: आचार्य भारतभूषण

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने मधुपुर प्रखंड के पहाड़पुर में उन्नत तकनीक से खेती करने वाले कृषक के कार्यों को सराहा।

rktvnews

झबुली

rktvnews

पटना: बिहार कौशल विकास मिशन ने 19 प्रशिक्षण केंद्रों संग किया महत्वपूर्ण समझौता।

rktvnews

Leave a Comment