RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गया:डीडीसी ने लोकसभा चुनाव को ले जिले के प्रिंटिंग प्रेस (बैनर, पंपलेट, पोस्टर इत्यादि) के मुद्रकों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

RKTV NEWS/गया (बिहार)20 मार्च।लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त, गया विनोद दूहन की अध्यक्षता में गया जिले के प्रिंटिंग प्रेस (बैनर, पंपलेट, पोस्टर इत्यादि) के मुद्रकों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, गया द्वारा बताया कि लोकसभा चुनाव के अवसर पर उम्मीदवार तथा उनके प्रतिनिधि द्वारा चुनाव प्रचार हेतु पोस्टर, बैनर, पैंपलेट इत्यादि का मुद्रण कराया जाता है, जिसका स्पष्ट व्यय ब्यौरा प्राप्त किया जाना है ताकि उम्मीदवार द्वारा खर्च ब्यौरा देते समय सही जानकारी दिया जा सके।
बैठक में सर्वसम्मति निर्णय लिया गया है की यदि कोई उम्मीदवार तथा उनके प्रतिनिधि चुनाव प्रचार हेतु पोस्टर, बैनर, पंपलेट इत्यादि का मुद्रण करते हैं तो वह एजेंसी को अपने नाम से आवेदन देंगे, जिसमें मुद्रण हेतु स्पष्ट संख्या लिखा हो कि कितना प्रति छापना है।
सभी को निर्देश दिया गया की आवेदन मिलने के बाद ही एजेंसी द्वारा मुद्रण का कार्य किया जाए। मुद्रक द्वारा मुद्रित पोस्टर, बैनर, पैंपलेट इत्यादि पर एजेंसी का नाम, पता एवं क्रम संख्या अनिवार्य रूप से देंगे ताकि संख्या का पता चल सके।
बैठक में लिए गए निर्णय का शत प्रतिशत अनुपालन गया जिला के सभी प्रिंटिंग प्रेस द्वारा किया जाएगा।
बैठक में जिला जन संपर्क पदाधिकारी, विभिन्न मुद्रकों का प्रोपराइटर/प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया पार्टी स्थापना दिवस।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सुरक्षा व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान -मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 नवंबर 25

rktvnews

काशी तमिल संगमम द्वितीय चरण के तमिल शिक्षकों का समूह वाराणसी पहुंचा।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment