RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर राजनीतिक दलों व नोडल अधिकारियों की बैठक।

अधिकारियों व नोडल अधिकारियों की बैठक लेते सामान्य पर्यवेक्षक सूरज कुमार 

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)17 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अटेली व महेंद्रगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक सूरज कुमार ने आज लघु सचिवालय में आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। साथ ही चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर पुलिस आब्जर्वर ए रमेश रेड्डी पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा एडीसी वैशाली सिंह व एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर आशीष सैनी भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने चुनाव के लिए लगाए सभी नोडल अधिकारियों की बैठक भी ली।
श्री कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए कई तरह के ऐप जारी किए हैं। कोई भी नागरिक मतदान से संबंधित जानकारी के लिए 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। चुनाव आयोग सी-विजिल ऐप के जरिए भी निगरानी कर रहा है। चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इस ऐप पर दर्ज कराई जा सकती है। प्रत्याशियों की सुविधा के लिए चुनाव आयोग की ओर से सुविधा एप बनाया गया है जिसके माध्यम से विभिन्न प्रकार के परमिशन ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हर तरह की सोशल मीडिया एक्टिविटी को मॉनिटर किया जा रहा है। कोई भी ऐसी पोस्ट ना करें जो किसी के धर्म व जाति के खिलाफ हो। प्रचार के दौरान पूरी जिम्मेदारी के साथ बोलें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले पर कड़ी कार्रवाई होगी। कुछ मामलों में दंड का प्रावधान भी है।
हरियाणा विधानसभा आम चुनावों के दौरान सभी राजनीतिक दल भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशों की पालन करना सुनिश्चित करें। चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रिया पर आयोग की तरफ से कड़ी निगरानी की जा रही है। जिला में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी है।
चुनाव प्रक्रिया निपटने के लिए लगाए गए विभिन्न नोडल अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने कार्य को पूरी निष्ठा व निष्पक्षता के साथ करें।
इस मौके पर डीएमसी महावीर प्रसाद, महेंद्रगढ़ के एसडीएम संजीव कुमार, कनीना के एसडीएम अमित कुमार, नगराधीश मंजीत कुमार, डीएसपी हरदीप सिंह, तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति, अनाबद्ध योजना एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा!जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति की बैठक में कई नए योजनाओं के अनुमोदन पर हुआ चर्चा।

rktvnews

सेल को दूसरी बार ग्रेट प्लेस टू वर्क का दर्जा मिला।

rktvnews

तीन दिवसीय ब्रह्मपुर महोत्सव काआचार्य धर्मेन्द्र के संभाषण से हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:एस बी कॉलेज शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, शिक्षक हित में कार्य जरूरी प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

पटना:आधी रात में मार्केटिंग परिसर में लगी भीषण आग! दाऊजी, पीएनबी समेत कई दुकान जले।

rktvnews

गर्मी को कैमरे पर ले आया कंसाई नेरोलैक पेंट्स।

rktvnews

Leave a Comment