RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: भोजपुर:भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार राजग की देन: मंगल पांडे

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 नवंबर। राजद और वामपंथियों ने जिस प्रकार राजद के शासनकाल में बिहार में अशांति, लूट , डर , भ्रस्टाचार का माहौल कायम किया था, उससे बिहार के लोग में खौफ था। उसको याद कर लोग आज भी सिहर उठते है। लेकिन जब से बिहार में राजग की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी , बिहार में न्याय के साथ सभी वर्गों का विकास हुआ। बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ। लोग बिना किसी भय के एक स्थान से दूसरे स्थान पर किसी भी समय आने जाने लगे। बिहार में काम करने का माहौल बना। तरारी में जिस समय विधायक सुनील पांडेय जी थे उस समय तरारी का जितना विकास हुआ वह आजादी के बाद उतना कभी नही हुआ था और फिर एकबार जब तरारी की कमान दूसरे लोगो के हाथ मे गई स्थिति बदहाल हो गई। इसलिए इस बार सोच समझकर बिना किसी के बहकावे में आए , भाजपा के युवा प्रत्याशी विशाल प्रशांत को भारी मतों के साथ सदन में भेजिए ताकि फिर तरारी चकाचक हो। उक्त बातें बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को तरारी विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में इटिम्हा, करथ, अकरौंज, पनपुरा, धर्मपुरा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।
विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता प्रेम रंजन चतुर्वेदी, शम्भू प्रसाद सोनी, भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, बमबम तिवारी, उदय सिंह, मंतोष तिवारी, विद्यासागर पांडेय, केशव पांडेय, राजेश पांडेय, शिवनारायण राम, हरेंद्र चन्द्रवँशी,धन जी बैठा, सुधीर सिंह, निर्मल राय, बृज बिहारी पांडेय समेत कई थे।

Related posts

बिहार की नई पीढ़ी को एआई कौशल से लैस करेगा मगध विश्वविद्यालय : प्रो शाही

rktvnews

नितिन गडकरी ने राजस्थान में सड़कों को चौड़ा करने के लिए 972.80 करोड़ रुपये और सीआरआईएफ के अंतर्गत 384.56 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

rktvnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र!अन्य पिछड़ा वर्गों हेतु पृथक से कोड निर्धारित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना करवाने का किया अनुरोध।

rktvnews

लाल किला के पास किया गया धमाका इंसानियत के खिलाफ संगीन जुर्म : डॉ इंद्रेश कुमार

rktvnews

पुलिस ने दो वारंटी को भेजा जेल।

rktvnews

आक्रोश रैली की सभा में युवाओं ने लिया हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प।

rktvnews

Leave a Comment