RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

दिवाली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 अक्टूबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिवाली की पूर्व संध्या पर अपने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “दिवाली के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
दीपावाली खुशियों और उत्साह का त्यौहार है। यह त्यौहार अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भारत और विदेशों में विभिन्न समुदाय इस त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। यह त्यौहार एक उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद भी जगाता है।
दीपावाली के पावन अवसर पर हमें अपने अंतःकरण को प्रकाशित करना चाहिए, प्रेम और करुणा के गुणों को अपनाना चाहिए तथा सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। यह त्यौहार वंचितों और जरूरतमंदों की मदद करने और उनके साथ अपनी खुशियां साझा करने का भी अवसर है।
आइए, हम भारत की गौरवशाली विरासत पर गर्व करें। अच्छाई में विश्वास रखते हुए, आइए हम प्रदूषण मुक्त दीपावाली मनाएं और एक स्वस्थ, समृद्ध तथा जिम्मेदार समाज बनाने का संकल्प लें।”

Related posts

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन सिसाना का किया निरीक्षण!383 विद्यार्थियों के सापेक्ष 226 विद्यार्थी मिले उपस्थित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोयला मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

जिला स्थापना दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर प्रमुख क्षेत्रों के बारे में नवीनतम जानकारी।

rktvnews

भोजपुर डीएम ने किया कोईलवर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत और तैयार रहें, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एनसीसी कैडेटों से प्रेरणा लें।

rktvnews

Leave a Comment