RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर देशवासियों को बधाई दी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 29 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर आज देशवासियों को बधाई दी है। उन्‍होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान धन्वंतरि की जन्म-जयंती देश की महान संस्‍कृति में आयुर्वेद की उपयोगिता और योगदान से जुड़ी है। श्री मोदी ने विश्‍वास जताते हुए कहा कि आयुर्वेद एक प्राचीन चिकित्‍सा प्रणाली के रूप में समूची मानवता को स्‍वस्‍थ बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

“समस्त देशवासियों को आयुर्वेद दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि की जन्म-जयंती का यह पावन अवसर हमारी महान संस्कृति में आयुर्वेद की उपयोगिता और उसके योगदान से जुड़ा है, जिसके महत्त्व को आज पूरी दुनिया मान रही है। मुझे विश्वास है कि चिकित्सा की यह प्राचीन पद्धति पूरी मानवता के आरोग्यपूर्ण जीवन के लिए निरंतर काम आती रहेगी।”

Related posts

रिलायंस ज्वेल्स का ड्रीम डायमंड सेल धमाका।

rktvnews

विश्व पटल में मानसखंड देगा कुमाऊं को अपनी अलग पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

भोजपुर :जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के दो दिवसीय रोजगार मेला का हुआ समापन।

rktvnews

श्रम की गरिमा बनाम भीख की संस्कृति।

rktvnews

एजुकेट गर्ल्स की संस्थापक सफीना हुसैन को ‘टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2026’ में किया गया शामिल।

rktvnews

राजस्थान:अजमेर में आदिनाथ कैंसर मेडिसिटी का शुभारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment