RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 06 मार्च। विगत 9 जनवरी से शुरू ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बंगाल की धरती से पूरे देश की नारी शक्ति के अभिभाषण से संपन्न हुआ।
भोजपुर जिला के सभी 32 मंडलो मे टीवी स्क्रीन पर यू ट्यूब,नमो एप्प,विभिन्न चैनलो के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा गया।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा सभी मंडलो के विभिन्न बूथो पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकताओ, जीविका दीदियो,आशा कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के निर्देश से महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष ममता सिंह ,जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा के नेतृत्व मे सभी भाजपा मंडल अध्यक्षो द्वारा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,बड़हरा मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह,रामाकांत सिंह,निशांत सिंह सेंगर के मौजूदगी मे बड़हरा मंडल के घाघर मे कार्यक्रम को टीवी स्क्रीन पर देखा गया। इसके अलावा महिला मोर्चा के शालिनी सिंह,सुषुमलता, पुनम कुशवाहा, ममता सिंह सहित सभी महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षो के नेतृत्व मे सभी सातो विधानसभा के सभी 32 मंडल अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना गया।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे देश विकसित भारत की ओर बढ रहा है।आज प्रधानमंत्री जी द्वारा जितना सम्मान महिलाओं को दिया गया है,आज तक किसी सरकार ने नही दिया। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ मोदी सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।इससे महिलाओं को उनकी अधिकार की प्राप्ति हो रही है।मोदी जी द्वारा महिलाओं को अधिकार देने की गारंटी को पूर्ण किया गया।
वही भाजपा जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा और महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि आज महिलाएँ राजनीतिक क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रो मे विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने मे लगी है।अभी तक एक करोड़ जीविका दीदी लाखपति दीदी बन गई है और इस वर्ष तीन करोड़ की संख्या मे लाखपति दीदी बन जाएंगी। यह मोदी जी का गारंटी है। कृषि क्षेत्र मे भी नारी शक्ति के लिए नई योजना ‘द्रोण दीदी’ लंच किया गया है,जिससे नारी शक्ति आत्मनिर्भर बन रही है और द्रोण उड़ा कर खेती मे मदद कर रही है। महिलाओं के लिए जनधन योजना, उज्जवला योजना,सुकन्या योजना,शौचालय योजना, आयुष्मान योजना,आवास योजना सहित सैकड़ो योजनाएँ धरातल पर उतर कर नारी शक्ति को सुदृढ कर रही है,जिससे देश सशक्त बन रहा है।
