RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

बक्सर जिलाधिकारी ने डुमराव प्रखंड अन्तर्गत मुगाँव में निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) का किया उदघाटन।

बक्सर/बिहार 05 जनवरी।बक्सर ज़िला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा आज जिले के डुमराव प्रखंड अन्तर्गत मुगाँव में निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) का उदघाटन किया गया।
साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य 31 (यथा बक्सर प्रखंड अंतर्गत 04, इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत 03, चौसा प्रखंड अंतर्गत 02, राजपुर प्रखंड अंतर्गत 02, डुमराव प्रखंड अंतर्गत 02, सिमरी प्रखंड अंतर्गत 09, ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत 04, नावानगर प्रखंड अंतर्गत 04 एवं चौगाई प्रखंड अंतर्गत 01) नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का भी शुभारंभ किया गया।
गांव कस्बा में पूर्ण रूप से डोर टू डोर कचरे का उठाव तथा व्यवहार परिवर्तन से संबंधित अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। ज़िला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि “वेस्ट टू वेल्थ” सिद्धांत पर कार्य करने की आवश्यकता है। कचरा प्रबंधन को सतत बनाए रखने हेतु वृहद प्रचार प्रसार किया जाए तथा इसे सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों को शामिल करने की आवश्यकता है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा वहां उपस्थित स्वच्छता कर्मियों एवं ग्रामीणों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के महत्वपूर्ण अवयवों यथा; सुखे एवं गीले कचरे का पृथ्थकरण स्रोत पर करने के उपरांत अपशिष्ट प्रसंस्ककरण इकाई (WPU) पर अलग अलग प्रकार के कचरे का पृथक्करण करते हुए सूखे एवं गीले कचरे को संसाधन के रूप में विकसित करने एवं स्वच्छ वातावरण तथा स्वच्छ गॉव बनाने में सभी से सहयोग करने हेतु कहा गया।
इस अवसर पर निदेशक डी०आर०डी०ए, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, जिला समन्वयक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अँचलाधिकारी, बीपीआरओ, प्रखण्ड समन्वयक, ग्राम पंचायत के मुखिया एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : कृषक उन्नति योजना : धान की बोनस राशि पाकर प्रदेश के किसानों में उत्साह का माहौल।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काट मनाया अपना जन्मदिन।

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने जिला अभिलेखागार कार्यालय, नवादा का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान: कल्चरल डायरीज में सजी ताल वाद्य कचहरी….।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज मे अन्नपूर्णा सामुदायिक रसोई के अंतर्गत जरूरत मंदों को कराया गया भोजन।

rktvnews

जयपुर:डेनमार्क गए किसानों एवं पशुपालकों ने डेनमार्क के आहरस में एग्रो फूड पार्क का विजिट किया।

rktvnews

Leave a Comment