RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

झारखंड: चतरा:अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की बड़ी कार्यवाई।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)27 अक्टूबर।आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिपथ रखते हुए उपायुक्त चतरा रमेश घोलप के निर्देश पर आज 27.10.2024 को चतरा उत्पाद विभाग, हंटरगंज थाना एवं गया (बिहार) जिला उत्पाद की संयुक्त टीम के द्वारा हंटरगंज थाना अंतर्गत जबड़ा गांव में बिहार राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान 20 से ज्यादा अवैध महुआ चुलाई शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया।
छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध महुआ चुलाई शराब एवं जावा महुआ जब्त और विनष्ट किया गया। छापामारी दल के गांव में घुसते हीं अवैध शराब कारोबारी भाग खड़े हुए। गया जिला उत्पाद बल के साथ आए *ड्रोन टीम* ने सुदूर एवं दुर्गम इलाकों में संचालित शराब भट्ठियों को खोजकर छापामारी टीम को वहां तक पहुंचने में गाइड किया।

जब्ती का विवरण :
1. अवैध महुआ चुलाई शराब = 1050 लीटर करीब (जब्त एवं विनष्ट)
2. जावा महुआ = 22000 KG करीब (विनष्ट)
3. शराब चुलाई में प्रयुक्त उपकरण

आरोपीयों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।
अधीक्षक उत्पाद, चतरा के द्वारा जानकारी दी गई कि उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने के पूर्व से हीं जिले में अभियान चलाकर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध इसी प्रकार सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा।

Related posts

54वें आईएफएफआई में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार के लिए 15 फिल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

rktvnews

भोजपुर: समाहरणालय परिसर में स्वीप कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने हत्या मामले में एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

15 लीटर शराब के साथ एक गया जेल।

rktvnews

भोजपुर : मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर एसडीओ ने किया बिलौटी का दौरा व निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:सरपंचों को हैं 25 लाख रूपए तक के कार्य कराने के अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment