RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग का किया उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 8 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। पारस एच एम आर आई अस्पताल परिसर, नेहरू पथ स्थित अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में हई फाउंडेशन के संस्थापक डा अहमद अब्दुल हई ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। पटना मुस्लिम हाई स्कूल के एनसीसी बोर्ड ऑफ़ पटना द्वारा मुख्यमंत्री को सलामी दी गई। अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के प्रथम बैच की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत गान गाया। इंटरनैशनल स्कूल की छात्राओं ने देश भक्ति गीत “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा” का गायन किया। कार्यक्रम के अंत में पटना मुस्लिम हाई स्कूल के एनसीसी बोर्ड के छात्रों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर डॉ अहमद अब्दुल हई ने स्वागत भाषण किया।
इस अवसर पर विधायक शकील अहमद खान, न्यायमूर्ति समरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति एसएन सिन्हा, मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति मो आलमगीर आलम, पारस हेल्थ केयर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ विक्रम सिंह चौहान, पारस हेल्थ केयर के सीईओ डॉक्टर सैंटी साजन, प्रसिद्ध समाज सेविका सुधा वर्गीज, जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, पारस हेल्थ केयर के चिकित्सक गण, हई फाउंडेशन के सदस्य गण एवं अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के प्रथम बैच की छात्राएं उपस्थित थीं।

Related posts

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पर्यटन विभाग को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत पर्यटन क्षेत्र में किए गए एमओयू की जल्द से जल्द ग्राउडिंग हेतु मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए।

rktvnews

दरभंगा:अतिशीत दिवस/शीत दिवस को लेकर डी.एम. ने जारी किया दिशा-निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस पर बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेड़ा से किया जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

सारण में कालाजार और फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सेंट्रल मॉनिटरिंग टीम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : आग लगने से कई घर जले।

rktvnews

हंगरी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के उप-सभापति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment