
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 दिसंबर। गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार प्रांत के 66वां प्रांत अधिवेशन के तीसरे दिन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस बालकृष्ण ने दक्षिण बिहार प्रांत में आए हुए प्रतिनिधियों को अभाविप के विशिष्ट कार्यपद्धति पर अपना उद्बोधन दिया।विदित हो की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दक्षिण बिहार के 66वां प्रान्त अधिवेशन आरा में 24 से 27 दिसंबर तक आयोजित है। जिसमें दक्षिण बिहार प्रान्त के आभाविप के1500 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए हैं।
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस बालकृष्ण अधिवेशन में आए हुए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा की आज विद्यार्थी परिषद अपनी अनूठी कार्य पद्धति की वजह से इस वर्ष 55 लाख से अधिक सदस्यता कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान बनाकर विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनने का गौरव बरकरार रखा है। विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता मैं रहूं या ना रहूं यह देश रहना चाहिए इस ध्येय के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं। परिषद परिवर्तन के लिए काम करता है। एबीवीपी किसी पार्टी का सदस्य नहीं है।यह एकमात्र स्वतंत्र छात्र संगठन है। चाहे राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में या फिर देश में कुछ बड़े परिवर्तन का विषय रहा हो उसमें एबीवीपी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अनामीक होकर भारत को पुनः विश्व गुरु कैसे बने इसके लिए कार्य कर रहे हैं। मंच पर प्रांत अध्यक्ष डॉ विनीत लाल देव, प्रांत मंत्री सुमित कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह उपस्थित थे।

