RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बिहार: बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया अंचल कार्यालय ब्रह्मपुर का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)26 अक्टूबर। शुक्रवार को अपर समाहर्ता बक्सर, कुमारी अनुपम सिंह के द्वारा अंचल कार्यालय ब्रह्मपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया की बायोमैट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज की जा रही है, परंतु ऑनलाईन उपस्थिति का अवलोकन करने पर पाया गया कि कर्मियों द्वारा कार्यालय आगमन की प्रविष्टि तो की जाती है। परंतु कार्यालय छोडने की प्रविष्टि नहीं की जाती है। अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर को निर्देश दिया गया कि बायोमैट्रिक सिस्टम में सुधार कराकर चेक आउट सिस्टम को लागू कराना सुनिश्चित करें।
परिर्माजन प्लस से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई तथा अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी मामलों को ससमय निष्पादित कर जमाबंदी में सुधार कराना सुनिश्चित करेंगे।
ई मापी से संबंधित लंबित मामलों का अवलोकन किया गया। अवलोकन के क्रम में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 23 मामलें, वर्ष 2019-20 में कुल 10 मामलें, वर्ष 2020-21 में कुल 11 मामलें, वर्ष 2022-23 में कुल 19 मामलें एवं वर्ष 2023-24 में कुल 23 मामलें लंबित है। सभी लंबित मामलों को विशेष ध्यान देते हुए अंचलाधिकारी को शीध्र नियमानुसार कार्रवाई कर निराकरण करने का निर्देश दिया गया।
अभियान बसेरा 2 के तहत कुल 336 सर्वेक्षित परिवारों के विरूद्ध कुल 43 परिवारों को पर्चा निर्गत किया गया है। अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शेष सर्वेक्षित परिवारों को भी नियमानुसार जाँचोपरांत भूमि का पर्चा निर्गत करने हेतु शीध्र कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय।
निरीक्षण के दौरान बेदखली के संबंध में पृच्छा करने पर अंचलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस अंचल में बेदखली के मामलें शून्य है।
अतिक्रमण वाद से संबंधित पंजी का अवलोकन किया गया। अवलोकन के क्रम में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 12 मामलें, वर्ष 2022-23 में कुल 29 मामलें एवं वर्ष 2023-24 में कुल 11 मामलें लंबित है। अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई कर निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।
दाखिल-खारिज के 75 दिनों से ज्यादा लंबित मामलें की संख्या 54 एवं 35 दिनों से ज्यादा लंबित मामलें की संख्या 47 है। जबकि जिला स्तरीय बैठकों में विशेष रूचि लेते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह में करते हुए अनुपालन प्रतिवेदित करेंगे।

Related posts

भोजपुर: आरा के चंदवा सामुदायिक भवन में मनाई गई संत रवि दास की जयंती।

rktvnews

भाजपा की हार का जिम्मेदार अमित शाह हैं।

rktvnews

423 वरिष्ठ नागरिकों ने पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किये 2 अगस्त को उदयपुर के 110 वरिष्ठ नागरिक हवाई यात्रा से जायेंगे पशुपतिनाथ मंदिर।

rktvnews

दुमका:JSLPS द्वारा दुमका प्रखंड में प्रखंड स्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने मानवाधिकारों पर एशिया प्रशांत फोरम की वार्षिक आम बैठक और द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment