RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्टेडियम पहुंच राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया

RKTV NEWS/देहरादून(उत्तराखंड)26 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने शुक्रवार को रूद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ पूरा करने हेतु अधिकारियों को आदेश दिए।
निरक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्टेडियम में तैयार हो रहे वेलॉड्रम साइक्लिंग ट्रैक और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण कर इनके निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पुख़्ता रूप से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने स्टेडियम की दर्शक दीर्घा के शेड और दर्शकों के लिए इंतज़ामों को देखा और कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को इनमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हम राष्ट्रीय खेलों के सभी 34 खेल के साथ साथ 38 खेल अपने राज्य में ही करवा रहे हैं और इसके लिए एक बेहतरीन इंफ़्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

Related posts

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने स्वर्गीय रफी अहमद किदवई के निजी दस्‍तावेज संग्रह का अधिग्रहण किया।

rktvnews

बक्सर:गौरीशंकर विद्यालय में राज्य मंत्री पं.सतीश चन्द्र दुबे का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 जनवरी 26

rktvnews

भोजपुर:बिहार को भाजपाई बुल्डोजर राज का प्रयोगशाला नहीं बनने दिया जाएगा: स्वदेश भट्टाचार्य

rktvnews

मंत्रालय के पटेल पार्क में 3 जुलाई को राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का गायन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:23 अक्टूबर 23

rktvnews

Leave a Comment