RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा की हार का जिम्मेदार अमित शाह हैं।

बेंगलुरु/कर्नाटक(अशोक अकेला, वरिष्ठ पत्रकार) 05 जून।भाजपा की हार का प्रमुख कारण और कोई नहीं, बल्कि केवल अमित शाह हैं। नरेंद्र मोदी जी के बाद अपना कद और हैसियत बड़ा रखने के चक्कर में अमित शाह उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड व त्रबिहार सहित दुसरे प्रांतों में अपने मर्जी से उम्मीदवार तय किये। भाजपा के चाणक्य कहलाने के चक्कर में सभी राज्यों के संगठन में जबरन हस्तक्षेप, जिला, मंडल व प्रदेश भाजपा द्वारा रायसुमारी से तय जिन नामों चुनाव लड़ाने के लिए भेजा गया उसे दरकिनार किया गया। इसका मेरे पास प्रमाण हैं। भाजपा के वरीय नेताओं को इससे सबक लेना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री ने जितने नाम सुझाए,उन नामों को अमित शाह ने दरकिनार कर दिया। भाजपा में संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन मंत्री का बड़ा महत्व होता हैं, लेकिन अमित शाह ने इनके सुझावों को दरकिनार कर गलत लोगों को टिकट देने का काम किया।
2014 में भाजपा अपने संगठन और कार्यकर्ताओं के चरित्र, आचरण पर जीतने का काम किया।2019 में भाजपा नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकलापों तथा विकसित भारत के सपनों के बल पर जीतने का काम किया, लेकिन 2024 में भाजपा संगठन से ज्यादा सरकार के स्तर पर, अहंकार और घमंड में चुनाव लड़ने का काम किया, जिसका परिणाम सामने हैं।
नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व, विचार, आचरण, संस्कार और रहन सहन आज भी देश की जनता को कबूल हैं, लेकिन अमित शाह दबदबा, घमंड,अहम, पार्टी पर कब्जा और धन पशुओं का सहारा देश की जनता को कबूल नहीं हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान यह अफवाह कि चुनाव बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री से हटा दिया जायेगा, राजनाथ सिंह जी कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया जायेगा, भाजपा के हार का मुख्य कारण बना। इन अफवाहों का शीर्ष नेतृत्व ने कभी खंडन नहीं किया, जबकि चुनाव के दौरान फैले इस अफवाहों का खंडन जरूरी था।
राजस्थान में वसुंधरा राजे की अनदेखी, गुजरात में रूपाला का राजपूतों के विरुद्ध बयानबाजी और रवीन्द्र सिंह भाटी को भाजपा में शामिल कराकर फिर टिकट नहीं देना, राजपूत जाति अपने अपमान से जोड़कर देख रही थी। उत्तर प्रदेश में ब्रजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को टिकट देने में देरी, जौनपुर में चुनाव से ठीक पहले धनंजय सिंह की गिरफ्तारी तथा कुंडा राजा रघुराज प्रताप सिंह की अनदेखी भाजपा को उत्तर प्रदेश में करारी हार का कारण बनी।
बिहार में छेदी पासवान का सासाराम से, अश्विनी चौबे का बक्सर से टिकट नहीं देना भाजपा की हार का कारण बना। झारखंड में सरयू राय जी जैसे विद्वान, राजनीति के चाणक्य जैसे नेता की उपेक्षा, जयंत सिन्हा का टिकट काटना भाजपा की हार का कारण बना। भाजपा बक्सर, काराकाट, सासाराम,आरा, औरंगाबाद, जहानाबाद सभी जगह से चुनाव हार गई हैं।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़, बलिया,घोसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़ भी भाजपा हार गयी। अगर भाजपा रायसुमारी की जगह अपनी मर्जी चुनाव में थोपती रहेगी तो परिणाम इसी तरह का होगा। झारखंड विधानसभा का चुनाव आनेवाला है,अगर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व संगठन की बातों की अनदेखी कर चुनाव लड़ने की कोशिश की तो झारखंड में और दुर्दशा होगी।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आर एस एस की उपेक्षा भी महंगी पड़ रही हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे भी काम करें, लेकिन राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, वसुंधरा राजे, नरेंद्र सिंह तोमर, राजीव प्रताप रूड़ी, योगी आदित्यनाथ जी,संजय सिंह जैसे नेताओं की सलाह और राय की अनदेखी नहीं करें। मुझे जानकारी मिली है कि अमेठी में संजय सिंह जी जैसे कद्दावर नेता चुनाव प्रक्रिया से दूर रहें। बलिया में विरेंद्र सिंह मस्त का टिकट तो काट दिया गया, इसी तरह एम एल ए चुनाव में सुरेन्द्र सिंह का टिकट काट दिया गया था, जिसका परिणाम हुआ कि चंद्रशेखर जी वाली सीट बलिया भी भाजपा हार गयी।
भारत की जनता को आज भी नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व पसंद हैं, लेकिन उनकी आड़ में अगर दुसरे लोग हस्तक्षेप करेंगे या भाजपा संगठन पर कब्जा करने का कार्य करेंगे तो जनता स्वीकार नहीं करेगी। अमित शाह जी को भी पार्टी हित में, संगठन की भलाई के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को महत्व देना चाहिए, इनकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ होता हैं।यह आलोचना नहीं, सुझाव हैं, इसलिए इस पर विचार करना चाहिए।

Related posts

डीआरडीओ ने ओडिशा तट से भारत की पहली लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

rktvnews

गिरिडीह :निर्वाचन कार्यों के बेहतर प्रशासनिक समन्वय, पारदर्शिता, समयबद्ध निष्पादन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी हुए सम्मानित।

rktvnews

एनएचपीसी, चेशर होम इंडिया (दिल्ली इकाई) के शारीरिक और मानसिक दिव्यांगजनों को चिकित्सा देखभाल और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करेगी।

rktvnews

भोजपुर:कर्मचारी महासंघ गोप गुट प्रखंड का तीसरा सम्मेलन इ किसान भवन में संपन्न।

rktvnews

इंदौर:अतिरिक्त मुख्य सचिव और कलेक्टर पहुंचे किसानों के खेतों में।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment