RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: जयपुर:मिलावट के खिलाफ अभियान ,शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कार्रवाई, पुरानी मिठाइयां नष्ट करवाकर सैंपल लिए।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा जयपुर में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि गोपालपुरा बाईपास पर पावणा मिष्ठान भंडार पर निरीक्षण के दौरान पुरानी मिठाई मिली, जिसको नष्ट कराया गया। साथ ही, यहां जमीन पर खाद्य सामग्री बनाने और गंदगी जैसी अनेक अनियमितताएं मिलीं। केक वर्ल्ड, गोपालपुरा बाईपास पर एक्सपायरी डेट के ढेर सारे रंग पाए गए। यहां गंदी ट्रे में खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी। साथ ही, मरे हुए चूहे की बदबू आ रही थी। खुले में सामग्री रखी हुई थी।
जयपुर कोल्ड स्टोरेज, महापुरा रोड, महिंद्रा सेज में तैयार बर्फ केक वर्ल्ड पर मिली, जिस पर 1 नवंबर, 2024 की मैन्यूफैक्चरिंग डेट लिखी हुई थी। इस फैक्ट्री को पूर्व में भी विभाग के द्वारा बंद करवाया गया था। जयपुर कोल्ड स्टोरेज द्वारा बर्फ का निर्माण कर पूरे जयपुर में बिना बिल और बिना चालान के सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली है। केक वर्ल्ड के मालिक ने बताया कि फैक्ट्री संचालक बिल नहीं देता है, इसलिए उनके पास बिल की कॉपी उपलब्ध नहीं है। चालान की प्रति मांगे जाने पर वह भी नहीं पाई गई। जीएसटी सहित अन्य टैक्स की चोरी का भी मामला प्रतीत होता है, संबंधित विभागों को सूचित किया जा रहा है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक सिंधी, श्री नंद किशोर एवं श्री राजेश नागर आदि शामिल रहे।
इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम द्वारा महेश नगर में ब्रज वाटिका स्वीट्स पर निरीक्षण कर लगभग 150 किलो खराब मिठाई नष्ट करवाई गई और सैंपल लेकर नोटिस दिया गया। ओम मिष्ठान भंडार, महेश नगर में भी निरीक्षण कर सेम्पल लिया गया और इम्प्रूवमेंट नोटिस दिया गया। महेश नगर में ही दादू दयाल मिष्ठान भंडार पर भी निरीक्षण कर इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। सभी खाद्य विक्रेताओं को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पटना में एपीडा के पहले कार्यालय का उद्घाटन किया; यह बिहार की कृषि-निर्यात यात्रा में एक नया अध्याय है।

rktvnews

भोजपुर:विभा देवी के पुण्यतिथि पर दलित बस्ती में खाद्य और पाठ्य समाग्री वितरीत।

rktvnews

भोजपुर:स्वदेशी जागरण मंच दक्षिण बिहार द्वारा आयोजित हो रहे प्रान्तीय आयोजन की तैयारी के संबंध में की गई बैठक।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर दावा वाद से संबंधित अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ किया गया बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:ओवरब्रिज बनने से लाखों लोगों को मिलेगी ट्रैफिक की समस्या से राहत :राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को मिली बड़ी सौगात : राज्यपाल ने 55 सीटर एसी बस को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

Leave a Comment