RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: जयपुर:अपेक्स विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षान्त समारोह आयोजित।

सभी को समान विकास के अवसर मिले, विश्वविद्यालय इसके संवाहक बने : राज्यपाल

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)25 अक्टूबर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि शिक्षा व्यक्ति को मानवीय बनाती है। उन्होंने शिक्षा के जरिए राष्ट्र और समाज के विकास के लिए कार्य करने, इसके जरिए विकसित भारत में योगदान किए जाने पर जोर दिया।
श्री बागडे शुक्रवार को अपेक्स विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षान्त समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्राचीन तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालयों की चर्चा करते हुए कहा कि यहां पर किसी एक विषय नहीं सभी विषयों में पढ़ाई होती थी। नई शिक्षा नीति में भी इसी पर जोर दिया गया है कि विद्यार्थी सभी विषयों में निष्णात होए और उसका सर्वांगीण विकास हो।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों द्वारा भारत की ज्ञान परंपरा पर दृष्टि विकसित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यष्टि और समष्टि को जोड़ने वाला प्रथम सूत्र शिक्षा ही है। उन्होंने शिक्षा के जरिए सभी के समान विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
इससे पहले राज्यपाल ने विद्यार्थियों को उपाधियां और पदक प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related posts

झारखंड में JMM की विदाई और NDA की सरकार बनना तय है : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

गया: इनर व्हील ऑफ गया के सहयोग से निर्मित ट्रैफिक पोस्ट का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन।

rktvnews

रेल हादसा:रघुनाथपुर रेल दुर्घटना मे घायल पीड़ितों से मिलने पहुंचा भाजपा प्रतिनिधि मंडल!घटना स्थल का किया दौरा।

rktvnews

सीसीआई ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड से केसोराम सीमेंट व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने किया समाहरणालय स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

अंग दान हेतु विशेष बैठक आयोजित, परिवार के चार सदस्य अंगदान को तैयार:रामबाबू चौरसिया

rktvnews

Leave a Comment