RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक निजी स्कूल परिसर में एक लड़की की कथित आत्महत्या की घटना का स्वतः संज्ञान लिया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 अक्टूबर।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 23 अक्टूबर, 2024 को एक निजी स्कूल परिसर में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना जिले के रेड्डीपलेम ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्कूल के छात्रावास परिसर में हुई।
आयोग ने पाया है कि समाचार रिपोर्ट, यदि सत्य है, तो पीड़ित लड़की के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। लड़की ने कथित तौर पर छात्रावास परिसर के अंदर यानी स्कूल अधिकारियों की वैध हिरासत में आत्महत्या की है जो चिंता का विषय है। तदनुसार, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, आंध्र प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें चार सप्ताह के भीतर गहन जांच की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
इसमें पुलिस जांच की स्थिति और मृत्यु के कारण सहित पोस्टमार्टम रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है। अधिकारियों को इस मामले में की गई किसी भी अन्य जांच की रिपोर्ट साझा करने का भी निर्देश दिया गया है।

Related posts

मेसर्स सूर्य दीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में तीसरी एसीटीसीएम बार्ज लंबी-संकरी नौका एलएसएएम 17 (यार्ड 127) का जलावतरण किया गया।

rktvnews

राजस्थान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में “द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

नई दिल्ली:आईटीयू केलिडोस्कोप 2024 के दूसरे दिन के सत्रों में सतत विकास के लिए अत्याधुनिक एआई नवाचारों का उल्‍लेख।

rktvnews

भोजपुर:कृषि – किसान, भूमिहीन – व्यवसाइ विरोधी है बजट : सुदामा प्रसाद

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय समिति ने 5 राज्यों को 1554.99 करोड़ रूपए की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता को मंज़ूरी दी।

rktvnews

शब्दभूमि प्रकाशन की राष्ट्रीय संगोष्ठी में डिजिटल युग की हिंदी लघुकथा पर व्यापक विमर्श।

rktvnews

Leave a Comment